पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • India Vs Australia Women T20 Live | Ind W Vs Aus W T20I Final Live Cricket Score Updates

फाइनल हारने के बाद खिलाड़ियों की आंखें नम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच हारने के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ी भावुक हो गईं। - Dainik Bhaskar
मैच हारने के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ी भावुक हो गईं।
  • भारतीय टॉप-5 बल्लेबाज शेफाली ने 2, मंधाना 11, तानिया ने 2 और हरमनप्रीत ने 4 रन बनाए, जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं
  • टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 184 रन बनाए, भारतीय टीम 19.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट

खेल डेस्क. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हरा दिया। मेलबर्न में खेले गए मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 184 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में टीम इंडिया के टॉप-5 बल्लेबाजों ने सिर्फ 19 रन बनाए। यही हार का मुख्य कारण रहा। शेफाली वर्मा 2, स्मृति मंधाना 11, तानिया भाटिया ने 2, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 0 और हरमनप्रीत कौर ने 4 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शूट ने सबसे ज्यादा 4 और जेस जोनासन ने 3 विकेट लिए। 75 रनों की पारी खेलने वाली एलिसा हीली प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 259 रन बनाने वाली बेथ मूनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

भारत की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 33 और वेदा कृष्णमूर्ति ने 19 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की शुरुआत करने आईं मंधाना और शेफाली जल्दी पवेलियन लौट गईं। मंधाना सोफी मोलिनिक्स की गेंद पर निकोला कैरी के हाथों कैच आउट हुईं। फाइनल खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। मेगन की गेंद पर विकेटकीपर एलिसा ने उनका कैच लिया। वहीं, जेमिमा शून्य पर जेस जोनासन की गेंद पर कैरी के हाथों कैच आउट हुईं।

भारतीय गेंदबाज राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव (दाएं)।
भारतीय गेंदबाज राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव (दाएं)।
कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
मैच हारने के बाद खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं।
मैच हारने के बाद खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं।
शेफाली वर्मा फाइनल में 2 रन बनाकर आउट हुईं।
शेफाली वर्मा फाइनल में 2 रन बनाकर आउट हुईं।
अमेरिकन टेनिस स्टार बिली-जीन किंग (बीच में) के साथ भारतीय खिलाड़ी।
अमेरिकन टेनिस स्टार बिली-जीन किंग (बीच में) के साथ भारतीय खिलाड़ी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5वीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5वीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
टॉस के बाद और मैच से पहले सिंगर केटी पैरी ने स्टेडियम में शानदार इंग्लिश गानों से समा बांधा।
टॉस के बाद और मैच से पहले सिंगर केटी पैरी ने स्टेडियम में शानदार इंग्लिश गानों से समा बांधा।
खबरें और भी हैं...