पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खेल डेस्क. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह करने वाली भावना डेहरिया ने अब एक और इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली एवरेस्टर भावना ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसीयुस्को पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और होली मनाई। इससे पहले उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई थी।
भावना ने कहा, ‘‘मैं बहुत भाग्यशाली और खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं कि मैंने भारत के दो सबसे बड़े त्यौहार पर्वतों की चोटियों पर मनाए। इससे पहले मैंने 27 नवंबर, 2019 को दिवाली के मौके पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो की समिट पूरी की थी। इस बार भी मैंने होली के मौके पर माउंट कोज़िअस्को समिट पूरी की। मैं ऐसा कह सकती हूं कि ये समिट मेरे लिए बहुत ही यादगार रही।’’ इस समिट को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) द्वारा सपोर्ट किया गया था।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.