• Hindi News
  • Politics
  • Those Who Filed Nominations First, Their Ballot Number Above, Pooja Bhargava's First Ballot

16 चेहरों में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए होगा मुकाबला:जिन्होंने पहले नाॅमिनेशन भरा, उन्हें ऊपर बैलेट नम्बर, पूजा भार्गव को पहला बैलेट

जयपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

यूथ कांग्रेस राजस्थान के चुनाव के लिए अंतिम लिस्ट तैयार हो गई है। यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए 22 जनवरी तक नामांकनों पर अंतिम निर्णण लिया जाना था। इसके बाद अब राजस्थान में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए 16 दावेदार रह गए हैं। इन 16 दावेदारों में से यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उसकी पूरी कार्यकारिणी तय होगी। प्रदेशाध्यक्ष के लिए 29 लोगों ने नामांकन भरे थे। इनमें से इन 16 दावेदारों को फाइनल किया गया है।

यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए अब 28 जनवरी से वोटिंग और मेम्बरशिप शुरू हो जाएगी। इस बार मेम्बरशिप ही वोटिंग है। दोनों का प्रोसेस एक साथ है। ऐसे में 27 जनवरी तक यूथ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष और विधानसभा की अलग-अलग कार्यकारिणियों के लिए वोट करेंगे। 27 फरवरी के बाद मतों की गिनती और फिर राजस्थान में यूथ कांग्रेस की नई टीम तैयार हो जाएगी।

यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त 8 पद प्रदेश उपाध्यक्ष के होंगे। इनमें एक पद महिला वर्ग के लिए रिजर्व होगा।
यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त 8 पद प्रदेश उपाध्यक्ष के होंगे। इनमें एक पद महिला वर्ग के लिए रिजर्व होगा।

जिसने नॉमिनेशन पहले भरा उसे पहला बैलेट

यूथ कांग्रेस ने इस बार वोटिंग के लिए बैलेट नम्बर देने का सिस्टम बदला है। अबतक जो प्रत्याशी चुनाव की दावेदारी में होते थे। उन्हें एलफाबेट के अनुसार बैलेट दिया जाता था। मगर इस बार ऐसा नहीं है। जिसने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया और अगर उसका फॉर्म मंजूर हो गया तो उसे सबसे पहला नम्बर दिया गया है। ऐसे में वोटर जब वोट करेगा तो उसे सबसे ऊपर वही दिखेगा जिसने सबसे पहले नामांकन भरा था। जिसने सबसे आखिर में भरा वह सबसे आखिर में दिखेगा।

पूजा भार्गव सबसे ऊपर, अभिमन्यू पूनिया को ग्यारहवां स्थान

नॉमिनेशन के अनुसार बैलेट नम्बर आने से सबसे पहला नम्बर पूजा भार्गव को मिला है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर राजेश गुर्जर और तीसरे नम्बर पर डिम्पल सिंदल को स्थान मिला है। इसी तरह सतवीर चौधरी को चौथा, उनके बाद आशीष ततवाल, सुधींद्र मूंड, विकास कुमार, राकेश मीणा,राजेश रालिया, अभिमन्यू पूनिया, यशवीर शूरा, अजय जैन, चंद्रप्रकाश मीणा, अरबाब खान और अंतिम नम्बर अशोक कुमार कुलाड़िया को दिया गया है।

राजस्थान में ढाई साल बाद यूथ कांग्रेस की नई टीम तैयार होगी। अबतक कार्यकारिणियां भंग थी।
राजस्थान में ढाई साल बाद यूथ कांग्रेस की नई टीम तैयार होगी। अबतक कार्यकारिणियां भंग थी।

पूनिया, चौधरी और मूड में कड़ी टक्कर

प्रदेशाध्यक्ष को लेकर तीन प्रत्याशियों अभिमन्यू पूनिया, सतवीर चौधरी और सुधींद्र मूंड में कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इसी के साथ राकेश मीणा भी अच्छे दावेदार हैं। महिलाओं में सिर्फ दो दावेदार डिम्पल सिंदल और पूजा भार्गव दावेदारी कर रहे हैं। अभिमन्यू पूनिया जहां पायलट खेमे से मजबूत दावेदार हैं। वहीं सतवीर चौधरी गहलोत खेमे से धर्मेंद्र राठौड़ के बेहद करीबी हैं। वहीं सुधींद्र मूंड भी मजबूत हैं। हालांकि वो किसी खेमे से नहीं हैं। मगर उनके पास युवाओं की मजबूत टीम है।

प्रदेशाध्यक्ष पर 16 में से 9 संगठन में आएंगे, बाकी रहेंगे खाली हाथ

इसी तरह प्रदेशाध्यक्ष के लिए जिन 15 वैध लोगों ने नामांकन किया है। उनमें से 9 लोग संगठन में शामिल होंगे। जबकि बाकी 6 लोग खाली हाथ रहेंगे। इनमें से 1 अध्यक्ष निर्वाचित होगा, तो वहीं 3 ओपन कैटैगरी में उपाध्यक्ष बनेंगे। वहीं इसके अलावा एक उपाध्यक्ष एससी, एक एसटी, एक माइनॉरिटी, एक ओबीसी और एक महिला श्रेणी से होगा। महिलाओं में डिम्पल सिंधल और पूजा भार्गव में से कोई एक उपाध्यक्ष बनेगा।

चुनाव के लिए 23 से 28 जनवरी तक प्रत्याशी प्रचार में लगेंगे। 28 जनवरी से वोटिंग और मेम्बरशिप शुरू हो जाएगी।
चुनाव के लिए 23 से 28 जनवरी तक प्रत्याशी प्रचार में लगेंगे। 28 जनवरी से वोटिंग और मेम्बरशिप शुरू हो जाएगी।

महासचिव के लिए 215 चेहरों में लड़ाई

यूथ कांग्रेस चुनाव के नामांकन के लिए 18 जनवरी अंतिम तिथि थी। ऐसे में महासचिव के पद के लिए 215 नाम अंतिम रूप से तय हुए हैं। वहीं ट्रांसजेंडर पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया। यूथ कांग्रेस राजस्थान में इस बार महासचिव के लिए 45 पद रखे गए हैं। इनमें 14 ओपन हैं। वहीं 11 पद महिलाओं के लिए हैं। इसके अलावा 5 ओबीसी, 5 माइनॉरिटी, 3 एससी, 3 एसटी, 2 एससी-एसटी महिला, 1 दिव्यांग और 1 ट्रांसजेंडर के लिए था।

खबरें और भी हैं...