पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेराेना के 2 अाैर संदिग्ध मिले, एक साउथ काेरिया अाैर दूसरा इटली से अाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब में काेराेना वायरस के दाे अाैर संदिग्ध सामने अाए हैं। इनमें साउथ काेरिया से अाए एक युवक का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में अाैर इटली से अाए एक बच्चे का गुरदासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरदासपुर का यह बच्चा करीब 10 दिन पहले परिवार के साथ इटली से लौटा था। बच्चे के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं साउथ कोरिया से लौटा व्यक्ति पटियाला के बहादुरगढ़ का है। वह जुकाम व बुखार हाेने पर निजी अस्पताल में दवा लेने गया था। निजी अस्पताल ने उसे राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। उसे राजिंदरा अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में रखा है। नाेडल अधिकारी डाॅ. सचिव काैशल ने बताया कि बहादुरगढ़ के एक व्यक्ति काे उपचार के लिए दाखिल किया है। उसके रक्त के नमूने लेकर अाॅल इंडिया इंस्टीट्यूट अाॅफ मेडिकल साइसेंस एम्स दिल्ली में भेजा गया है। दाे दिनाें में रिपाेर्ट अाएगी। वही, रविवार रात इटली से अाए 17 लोगों से भी सेहत विभाग ने संपर्क कर हालचाल जाना। विभाग ने सबकाे चेतावनी दी है कि अगर उनकाे जुकाम, बुखार की शिकायत हाे ताे तुरंत सेहत विभाग काे सूचित करें।

सरकार ने मार्च में लगने वाले सभी रोजगार मेले किए स्थगित

भास्कर न्यूज | मोगा

राज्य सरकार की घर-घर रोजगार मुहिम के तहत प्रदेश स्तर पर मार्च में मेगा रोजगार मेले आयोजित किए जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह मेगा रोजगार मेले स्थगित कर दिए गए हैं। सूबे में भी विदेश से आई कई मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। जिला रोजगार जनरेशन व ट्रेनिंग अफसर रंजीत कौर ने बताया कि 12 और 13 मार्च को अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेज अमृतसर, 17 व 18 मार्च को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, 19 मार्च को बठिंडा, 23 व 24 मार्च को मोहाली में लगने वाले यह रोजगार मेले स्थगित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह फैसला आम लोगों की सेहत के मद्देनजर लिया गया है।

मास्क और सेनेटाइजर की काला बाजारी हो रही: सेहत मंत्री सिद्धू

अस्पताल में मरीजों का हाल जानने पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू।

संगरूर | कोरोना वायरस के मद्देनजर मास्क और सेनेटाइजर की ब्लैक को पंजाब के सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने भी माना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी इसकी काला बाजारी हो रही है। मास्क की हर व्यक्ति को जरूरत नहीं है परंतु मास्क और सेनेटाइजर को लेकर एक पैनिक क्रेट कर दिया गया है जिससे इसकी डिमांड कई गुणा तक बढ़ गई है। हालात ऐसे है कि कई दुकानदारों के पास इसका स्टॉक खत्म हो गया है। परंतु कुछ इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं जिसे रोकने के लिए सेहत विभाग की टीमें नजर रख रही हैं। जरूरत के अनुसार रेड़ भी की जाएगी। ब्लैक करने वाले दुकानदार की सूचना सेहत विभाग को दें तांकि उस पर कारवाई की जा सके। सेहतमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस की दवा पंजाब के पास भी नहीं है। इस पर नजर रखने के लिए पंजाब सरकार ने 7 मंत्रियों की टीम बनाई है।
खबरें और भी हैं...