पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 नशा तस्करों को 10-10 साल की कैद और 1-1 लाख जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांच साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले काे 7 साल की कैद

पटियाला। साढ़े 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले को एडिशनल सेशन की अदालत ने अाराेपी हरविंदर सिंह काे 7 साल की सजा अाैर 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह काम से लाैटा ताे प|ी ने बताया कि बेटा घर से गायब है। इसके बाद बच्चे काे तलाशना शुरू किया जब अाराेपी के घर बच्चे का पता करने गए ताे कमरे से बच्चे के राेने की अावाज सुनाई दी। इसके बाद तो अाराेपी बेटे के साथ कुकर्म कर रहा था। बच्चे को गंभीर हालत में राजपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अाराेपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

बारिश से फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी करवाए सरकार: सुखबीर

चंडीगढ़ | दल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की कि बारिश तथा ओलों से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गिरदावरी का आदेश दें। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, रोपड़, संगरूर, मानसा तथा फिरोजपुर जिलों में बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण गेंहू, सरसों तथा सब्जियों का भारी नुकसान हुआ है। बादल ने कहा कि गिरदावरी के अलावा फसलों के नुकसान के लिए किसानों को तत्काल मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। इसके अलावा मुआवजे की राशि बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सरकार फसल के हुए नुकसान के लिए ज्यादा मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।

मोगा | क्विंटल चूरापोस्त व ट्रक समेत पकड़े गए पांच लोगों में से अदालत ने 3 लोगों को 10-10 साल की कैद व 1-1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं 2 लोगों को सबूतों के आभाव के चलते बरी कर दिया है। पुलिस ने गांव लंगेआणा नवां के निकट नाकाबंदी कर एक ट्रक से 3 क्विंटल चूरापोस्त बरामद कर सुबेग सिंह निवाली फत्तू ढींगा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में उसके साथियों मलकीत सिंह, भाग सिंह, अमरजीत सिंह व सुखदेव सिंह निवासी दौलेवाला को इस केस में नामजद कर लिया था।
खबरें और भी हैं...