207 रुपए में ऊना से पहुंच सकेंगे जयपुर, इंटरसिटी एक्स. ट्रेन शुरू
मौत से पहले पिता ने बेची थी सात कनाल जमीन
‘इंडियन चीताज’ यही नाम दिया है चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन ने स्लम के बच्चाें की टीम को। इस टीम में चंडीगढ़ और आसपास की कच्ची बस्ती के 50 बच्चे खेलते हैं। चीताज नाम इसलिए, क्योंकि जब ये दौड़ते हैं तो लगता है जैसे हवा से बातें कर रहे हैं। यह टीम प्रोटीन डाइट और महंगे जूते, टी-शर्ट इस्तेमाल करने वाली कई कॉन्वेंट स्कूलों की टीमों पर भारी पड़ रही है। इनका खेल देखकर एसोसिएशन किसी भी इवेंट में इनसे एंट्री फीस नहीं लेता। घर से लाई मां के हाथ की बनी रोटियां इनकी ताकत बनती है। फुटपाथ पर बिकने वाली टी-शर्ट और साधारण 200-300 रुपए वाले जूते पहनते हैं। इस टीम के कुछ बच्चे अाज भी नंगे पैर हैं। जो बच्चे लगातार अच्छा खेल रहे हैं उन्हें एसोसिएशन ने फुटबॉल किट दी है। कुछ की मदद अन्य टीमों के बच्चों ने भी की है। वे अपने जूते और दूसरे सामान इन्हें दे देते हैं। हाल ही में इस टीम का शुभम अंडर 15 राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। शुभम अभी 14 साल का है और उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। इसी तरह 12 साल का चंदनपाल 3 साल से टीम में है। पांचवीं में पढ़ता है। उसके पिता ददन कुमार दूध बेचते हैं। टीम के सईम और आदित्य के पिता सब्जी बेचते हैं। टीम के ज्यादातर बच्चों के घर के हालात ऐसे ही हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह बताते हैं कि ये बच्चे चंडीगढ़ के टॉप स्कूलों की टीम के साथ खेलते हैंं।
होला मोहल्ला के मेले में फोर व्हीलर चालक ने 8 को कुचला, तीन की मौत
यमुनानगर | जोड़िया गुरुद्वारे में होला मोहल्ला को लेकर लगे मेले में फोर व्हीलर चालक ने 8 लोगों को कुचल दिया। इसमें दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से गुस्साए कुछ लोगों ने फोर व्हीलर चालक निखिल की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सिविल
अस्पताल में हादसे की कवरेज करने पहुंचे एक टीवी पत्रकार की भी पिटाई कर दी। वहीं अस्पताल स्टाफ ने दरवाजे बंद कर जान बचाई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
यस बैंक में फंसा बिजली निगमों का करोड़ों
चंडीगढ़| आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक ने राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के साथ दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के करोड़ों रुपए इस बैंक में फंस गए हैं। कर्मचारियों का जीपीएफ भी इसी बैंक में जमा होने से उनके माथे पर भी शिकन आ गई है। बताया गया है कि सरकार का करीब ढाई हजार करोड़ रुपए इस बैंक में फंस गए हैं। इनमें करीब एक हजार करोड़ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बताए जा रहे हैं। जबकि दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने भी यहां करोड़ों रुपए की एफडी कराई हुई है। बताया गया है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। बिजली निगम एक अधिकारी ने बताया कि बैंक में लेन-देन पर रोक लगा दी है। इसमें बिलों के भुगतान आदि भी शामिल है। कस्टमयर केयर से भी उपभोक्ताओं को यस बैंक में बिल भुगतान न करने की सूचना दी जा रही है। इस मामले को लेकर एक दिन पहले ही कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ बिजली निगम के फंस गए। ऐसे ही अन्य विभागों के भी फंसे हैं।
पेज एक का शेष
आभार; दो लाख लोगों ने किया अभियान का समर्थन
पोर्न साइट्स पर पाबंदी को लेकर एक महीने के अभियान के दौरान भास्कर समूह ने 12 राज्यों के 65 संस्करणों में विशेष समाचार, विश्लेषण और आलेख प्रकाशित किए। भास्कर की वेबसाइट, फेसबुक पेज पर आॅनलाइन लिंक और ग्राउंड एक्टिविटीज के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। दैनिक भास्कर समूह उन सभी नागरिकों, लाखों पाठकों और विशेषज्ञों का आभारी है, जिन्होंने इस अभियान में सहयोग दिया और समर्थन किया।
ट्रेन की धमक से छत गिरी, े दंपति व दोनों बेटों की मौत
कारपेंटर का काम करने वाला दीपक छोटे से पुराने घर में परिवार समेत रहता था। भवानीगढ़ से उसकी बहन रेखा परिवार से मिलने आई थी। एक कमरा होने के कारण दीपक अपनी प|ी व दोनों बच्चों के साथ शनिवार रात को कमरे में सो गया। पड़ोसियों ने बताया कि उसने शनिवार को दिन में छत पर मिट्टी भी डाली थी।
मेरी मां शराब बेचती थीं, उन्हीं पैसों से किताबें खरीदीं, कलेक्टर बना
बचपन में मेरे चारों तरफ अज्ञान, अंधविश्वास, गरीबी, बेरोजगारी और भांति-भांति के व्यसनों का दंश था। मां कमलाबहन मजदूरी करती थीं। 10 रु. मिलते थे। इससे जरूरतें कैसे पूरी होती? इसलिए मां ने देसी शराब बेचनी शुरू की। मैं तब 2-3 साल था। भूख लगने पर रोता तो शराब पीने बैठे लोगों के रंग में भंग पड़ता। कुछ लोग तो चुप कराने के लिए मेरे मुंह में शराब की एक-दो बूंद डाल देते। दूध की जगह दादी भी एक-दो चम्मच शराब पिला देती और मैं भूखा होते हुए भी चुपचाप सो जाता। कुछ दिनों में आदत पड़ गई। सर्दी-खांसी हो तो दवा की जगह दारू मिलती। जब मैं चौथी कक्षा में था, घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर पढ़ने बैठ जाता था। लेकिन, पीने आने वाले लोग कोई न कोई काम बताते रहते। पीने वाले लोग स्नैक्स के बदले पैसे देते थे। उसी से किताबें खरीदीं। 10वीं 95% अंकों के साथ पास की। 12वीं में 90% लाया। 2006 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठा। ओपन मेरिट के तहत मुंबई के सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला। 2011 में कॉलेज का बेस्ट स्टूडेंट बना। उसी साल यूपीएससी का फॉर्म भरा। कलेक्टर बना। लेकिन, मेरी मां को पहले कुछ पता नहीं चला। जब गांव के लोग, अफसर, नेता बधाई देने आने लगे तब उन्हें पता चला कि राजू (दुलार से) कलेक्टर की परीक्षा में पास हो गया है। वह सिर्फ रोती रहीं।
-जैसा डॉ. राजेंद्र भारूड ने भास्कर के निलेश को बताया।
डिजिटल विजन कालाअंब को रॉ मैटीरियल सप्लाई करने वाला आरोपी अंबाला से अरेस्ट
नाहन| कालाअंब के दवा उद्योग डिजिटल विजन से उद्योग में बनने वाली दवा कोल्ड बेस्ट के लिए रॉ मैटीरियल सप्लाई करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंबाला स्थित ठाकुर इंटरप्राईजेज ने दवा के लिए प्रोपलीन ग्लाइकोल सप्लाई किया गया था। इस कैमिकल में मिलावट पाई गई है। मिलावट को ही बच्चों की मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी विभोर चितकारा को अंबाला से गिरफ्तार कर रविवार को जज के सामने पेश किया। जहां से आरोपी को 11 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला जम्मू कश्मीर के रामनगर में बच्चों की मौत के बाद सामने आया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर के स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने हिमाचल व हरियाणा के स्टेट ड्रग कंट्रोलर को मामले में कार्रवाई के लिए लिखा था। 15 फरवरी को स्टेट ड्रग कंट्रोलर व 17 फरवरी को सैंट्रल ड्रग कंट्रोलर की टीम ने उद्योग में छापेमारी कर सैंपल भरे थे। प्रारंभिक जांच में दवाई के सेवन से बच्चों की किडनी खराब होने का मामला सामने आया था।
फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती यूनिवर्सिटी पर 2 केस
सोलन | फर्जी डिग्री जारी करने के आरोप में घिरी सोलन की मानव भारती यूनिवर्सिटी के खिलाफ पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। पहला मामला एसएचओ धर्मपुर और दूसरा मामला निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को यूनिवर्सिटी में छापेमारी की थी।
सूबे में राजस्व बढ़ाने के लिए अपनी प्राॅपर्टी का नगर निगम लगाएंगे पता
चंडीगढ़ | सूबे का राजस्व बढ़ाने के लिए अब नगर निगम अपनी प्रापर्टियों का पता लगाएगी, ताकि म्यूनिसिपल संपत्तियों की नीलामी और रिहायशी संपत्तियों को आवंटन या ड्रॉ के जरिए ट्रांसफर करने की व्यवस्था प्रदान कर सकंे। इसके लिए सरकार ने द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर ऑफ म्यूनिसिपल प्रॉपर्टी एक्ट 2020’ म्यूनिसिपल और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की संपत्तियों के प्रबंधन और निपटारे को आसान बनाएगा। यह कानून राज्य के म्यूनिसिपल कस्बों और शहरों में बुनियादी नागरिक सेवाओं को टिकाऊ और सभी पक्षों को शामिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है। एक्ट नगर निगम और ट्रस्ट की संपत्तियों के प्रबंधन और निपटारे के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। जिसमें नगर निगम की संपत्तियों की सही पहचान, सर्वेक्षण और विवरण रखने को यकीनी बनाने के प्रबंध शामिल हैं।
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्मकरने का आरोप, केस
फरीदाबाद | एनआईटी महिला थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अगस्त 2014 में उसकी शादी हुई थी। दहेज में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले और दहेज की मांग करते रहते थे। महिला का आरोप है कि दहेज का विरोध करने पर पांच साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। ससुराल वाले झूठा खाने के लिए देते थे।
हिमाचल में आज और कल मौसम साफ, 11 से 14 मार्च तक भारी बर्फबारी की चेतावनी
शिमला | मार्च के दूसरे सप्ताह भी ठंड लाेगाें का पीछा नहीं छाेड़ेगी। 11 से 14 मार्च तक प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। अाज अाैर कल माैसम साफ रहेगा। इससे लाेगांे काे ठंड से थाेड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार काे माैसम दाेबारा करवट बदल रहा है। इस बीच मैदानी अाैर मध्यपर्वतीय इलाकों में तेज अंधड़ के साथ भारी वर्षा व ओले गिरने की चेतावनी है।
एक महीने बाद मिलेंगे दोगुने पैसे कहकर ठगे लिए 9 लाख रुपए
भास्कर न्यूज| इस्माइलाबाद
रुपए डबल करने का लालच देकर साढ़े 9 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अजराना खुर्द निवासी पंजाब सिंह ने झांसा थाना में दी शिकायत में बताया सात जून 2018 को उसके पिता की मौत हो गई थी। मौत से पहले उसके पिता ने सात कनाल भूमि बेची थी। नॉमिनी होने के नाते उसके पिता के खाते में जमा करीब 14 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर हो गए थे। शिकायतकर्ता का कहना है उसके मोबाइल नंबर पर कई अनजान नंबरों से फोन आए, फोन करने वालों ने कहा एक स्कीम के तहत आप जितना पैसा उनके बताए खातों में डालोगे, कुछ माह बाद दोगुना होकर पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा। वह उनकी बातों में आ गया और उसने अलग-अलग दिनों में कुल साढ़े 9 लाख रुपए की राशि उनके खातों में जमा करवा दी। इसमें से करीब चार लाख चालीस हजार की रसीदें उसके पास है। इसके अलावा करीब पांच लाख की राशि मनीग्राम के द्वारा और पांच पांच हजार रुपए उनके खातों में जमा करवाए। उसने जनवरी 2019 में राशि उनके बताए खातों में जमा करवा दी थी। वह मानसिक रूप से परेशान था। इसका फायदा अनजान ठगों ने उठा लिया है।
दौलतपुर से मुकेरियां के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, लंबी दूरी के ट्रेनें एक्सटेंड करने को मांगी वाशिंग लाइन
इस अवसर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल डैम आने वाली ट्रेनें दौलतपुर चौक तक एक्सटेंड हों, इसके लिए वाशिंग लाइन की जरूरत है। जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मसला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक से मुकेरियां तक रेल लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। दौलतपुर चौक से हिमाचल की सीमा तक भूमि अधिग्रहण हो चुका है। इससे आगे रेल लाइन बिछाने के लिए पंजाब सरकार से बातचीत चल रही है। अनुराग ने कहा कि चंडीगढ़ से मुदरैई के बीच चलने वाली ट्रेन को अंब अंदोरा या दौलतपुर तक बढ़ाया जाए, जिससे हिमाचल का सीधा लिंक दक्षिण भारत से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि बहुत से राज्य ऐसे हैं, जहां ट्रेनों के आने की बाइवलिटी नहीं बनती है, इस बारे मैंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि एमईएमयू ट्रेन या किसी अन्य ट्रेन को लिंक एक्सप्रेस के रूप में भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री ने उनके सुझाव पर ऐसी ट्रेनों को कई जगह से शुरुआत की है।
झुग्गी के बच्चों की फुटबॉल टीम ‘इंडियन चीताज’ टॉप स्कूली टीमों में, एक बच्चा नेशनल टीम में पहुंचा, खेल ऐसा कि हर टूर्नामेंट में फ्री एंट्री
बूप्रेनोरफीन गोलियों के घोटाले ने नशेड़ियों की संख्या बढ़ाई : शिअद
मणिकर्ण में टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित
इस्माइलाबाद में ठगों ने फोन कर कहा-नई स्कीम आई है
सोनीपत : छज्जे के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की लाइन ने बच्चे को खींचा, डॉक्टर बोले-कट सकता है हाथ
चहेते जिलों से भी मांगी रिपोर्ट...पंजाब सरकार ने सूबे के सभी जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों की मीटिंग बुलाई तो इसलिए थी कि अधिकारियों की जिम्मेदारी को फिक्स कर दिया जाए। जिसमें इन अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन इसी परफॉर्मेंस रिपोर्ट को लेकर कुछ अधिकारियों ने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। मीटिंग के दौरान जब सब अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जा रही थी तो कुछ अधिकारियों ने मीटिंग लेने वाले अधिकारी से चहेते जिलों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगने की बात कह दी। इससे मीटिंग में बैठे बाकी अधिकारियों के कान खड़े हो गए। क्योंकि कुछ जिलों में सरकार में रसूख रखने वाले लोगों के चहेते अधिकारियों को तैनाती दी गई है।कांग्रेसी विधायक चाहते हैं गोल करना...पंजाब के कांग्रेसी विधायक इन दिनों डी में आकर गोल दागना चाहते हैं। जब भी कोई हाॅकी का खिलाड़ी डी में आता है तो उसका गोल दागना तय माना जाता है। इसीलिए अब यह कांग्रेसी विधायक भी डी में आने के लिए उतावले हो रहे हैं और बीते कुछ दिनों से खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं। क्योंकि उन्हें इस बात का पता है कि अगर चर्चाओं में रहेंगे तो उनका नाम भी बना रहेगा। हालांकि, उनको डी में आने से रोकने के लिए दूसरे कई कांग्रेसी विधायक भी खड़े हुए हैं। लेकिन यह विधायक भी खूब मंझे हुए खिलाड़ी हैं और इनको रोक पाना दूसरे कांग्रेसी विधायकों के लिए इतना आसान नहीं है।बच के रहना रे बाबा बच के...सूबे में कई ऐसे कार्यक्रम चल रहे हैं जहां पर सभी दलों के विधायकों काे बुलाया जाता है। ऐसे में कौन विधायक क्या बोल रहा है इसको लेकर खुफिया तंत्र पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। ताकि सरकार के कानों तक यह बात पहुंचाई जा सके कि कौन नेता अपनी सरकार के बारे में क्या बोला। खासतौर पर इनकी नजर उन नेताओं पर बनी हुई है। जिनके बयानों से सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ सकती है। क्योंकि सूबा कांग्रेस में कई बार अपनी ही सरकार के बारे में ऐसी बयानबाजी हो चुकी है कि सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इन बयानों की वजह से सरकार को कई बार बैकफुट पर भी रहना पड़ा था। इसलिए अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।काेरोना को लेकर अफसर भी खौफजदा...देशभर में काेरोनावायरस के खतरे ने आम लोगों को ही नहीं बल्कि पंजाब सरकार के कई अधिकारियों को भी डरा दिया है। इन दिनों सरकार के कई अधिकारी अपने पास मिलने आए लोगों से हाथ मिलाने से भी परहेज कर रहे हैं। हालांकि, कई बार लोगों को इसका बुरा भी लगता है लेकिन यह आईएएस साहब साथ ही हाथ नहीं मिलाने की वजह बता कर परहेज का ज्ञान देने लगते हैं। इतना ही नहीं इन दिनों कई अधिकारियों के कमरे में हैंड सेनेटाइजर की बोतलें और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक प्रोडेक्ट खा रहे हैं। कुछ साहब तो काेरोना वायरस को लेकर एेसा ज्ञान बांटते हैं मानो साहब ने करोना वायरस पर पीएचडी कर ली हो। लेकिन सरकार के कई अधिकारी काेरोना वायरस को लेकर खौफजदा है।मंत्री जी सिर्फ हां जी या न जी बाेलते हैं...पंजाब सरकार में एक मंत्री जी ऐसे हैं जिनकों लोगों से मिलने में एलर्जी है। शायद इसी का नतीजा है कि यह साहब कम बोलते हैं। इनसे अगर कोई सवाल पूछ लिया जाए तो इनका जवाब हां जी और नहीं तक ही सीमित रहता है। इनसे मिलने आए लोगों को भी समझ में नहीं आता है कि साहब से बात करें तो करे कैसे। कई बार लोग उनके इस अदंाजा को लेकर मंत्री जी को टोक भी देते है, लेकिन मंत्री जी पर इसका कोई असर नहीं है। ऐसे में इनके कमरे में कम ही लोग बैठे दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं इस बात को लेकर इनके पार्टी के वर्करों में भी खूब चर्चाएं रहती हैं।
}नो मिनिस्टर
भास्कर न्यूज| ऊना
रविवार को दौलतपुर चौक से जयपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलना शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले ऊना या दौलतपुर से पहले जयपुर (राजस्थान) के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। जिस वजह से ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के लोगों को जयपुर के अलावा मेहंदीपुर बालाजी, शक्तिपीठ करौली देवी, सालासर बालाजी इत्यादि धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए अंबाला जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी, लेकिन दौलतपुर चौक से इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से हजारों लोगों फायदा होगा। ट्रेन की सामान्य श्रेणी में यात्री सिर्फ 207 रुपए में जयपुर की यात्रा कर सकेंगे, जबकि यात्रियों को जयपुर के लिए फर्स्ट एसी में 2615 रुपए, सेकंड एसी में 1560 रुपए, थर्ड एससी में 1090 रुपए और स्लीपर 400 रुपए किराया चुकता करना पड़ेगा। इसी तरह ऊना से जयपुर के लिए फर्स्ट एसी का किराया 2515 रुपए, सेकंड एसी का किराया 1505 रुपए, थर्ड एससी का किराया 1050 रुपए, स्लीपर का 390 रुपए किराया लगेगा, जबकि सामान्य श्रेणी में किराया 201 रुपये होगा।
 }
इन बच्चों के कोच शिवेंद्र अरोड़ा हैं। फुटबॉलर बनने का सपना खस्ता आर्थिक हालात के कारण पूरा नहीं हुआ तो उन्होंने स्लम के बच्चों को सिखाना शुरू किया। वे ही बच्चों की इस टीम को पहली बार एसोसिएशन के मैदान तक लेकर गए थे। बच्चों की छोटी-मोटी जरूरत वे अपने स्तर पर पूरी करते हैं।
फुटबॉलर नहीं बन सके शिवेंद्र तो बच्चों को सिखाने लगे
चंडीगढ़ | शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि एक सरकारी रिपोर्ट ने पार्टी के इस स्टैंड की पुष्टि कर दी है कि बूप्रेनोरफीन की गायब हुई 5 करोड़ गोलियों ने पंजाब में नशा रोगियों की संख्या बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के नशा-मुक्ति प्रोग्राम के तहत 67 हजार नशेड़ी अब बूप्रेनोरफीन के नशे की लत छुड़वाने के लिए इलाज करवा रहे हैं। अकाली दल के विधायक दल के नेता शरनजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अब एक सरकारी रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि ड्रग माफिया को दी 5 करोड़ बूप्रेनोरफीन की गोलियों ने पंजाब में नशा रोगियों की गिनती बढ़ा दी है। इसीलिए सिद्धू को कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं है उन्हें तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।
कुल्लू | मणिकर्ण में भुंतर से मणिकर्ण-बरशैणी जा रही एक निजी बस में अचानक आग भड़क गई। जब तक दमकल विभाग कुल्लू से मौके पर पहुंचा तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। हादसा उस समय पेश आया जब एक निजी बस भुंतर से बरशैणी रूट पर जा रही थी कि मणिकर्ण से आगे निकलने के बाद जब यात्रियों को बैठाने के लिए बस रोकी हुई थी उस समय अचानक बस में आग भड़क उठी। बस में बैठे यात्री एकाएक बाहर निकल गए।
सोनीपत | रविवार को बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चे पूरा शरीर झुलसा दिया और एक हाथ छीन लिया। अादर्श नगर गली में छत पर खेलते समय मामा के घर आया 9 साल का संचित ढीले होकर छज्जे से टकरा रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में अा गया। संचित के मामा हितेश ने बताया कि संचित को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने बुरी तरह झुलसे एक हाथ को काटने की बात कही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने निगम के जेई सहित अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
ये रहेगा रूट...
इस ट्रेन का अंब अंदौरा, ऊना में दो-दो मिनट का ठहराव होगा। नंगल डैम में इंटरसिटी 10 मिनट, आनंदपुर साहिब में दो मिनट, रूपनगर में दो मिनट, मोरिंडा जंक्शन में 22 मिनट, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 8 मिनट और चंडीगढ़ में 20 मिनट का ठहराव होगा।
दौलतपुर चौक: इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते अनुराग ठाकुर।
बाढड़ा | शनिवार देर शाम गांव भांडवा में युवक ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बाढड़ा थाना प्रभारी वीरसिंह ने बताया कि गांव भांडवा निवासी सोमबीर ने शिकायत दी कि शनिवार शाम उसका जीजा समरसेन सिंह व उसका छोटा बेटा सुधीर सोमबीर के घर आए हुए थे। घर पर सुमन व बड़ा बेटा 26 वर्षीय सुनील ही थे। देर शाम करीब सवा 9 बजे समरसेन सिंह व उसका बेटा सुधीर घर पहुंचे तो सुमन घायल अवस्था में चूल्हे के पास पड़ी हुई थी। जिसकी गर्दन व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए हुए थे। परिजनों ने सुमन के बेटे सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है जो वारदात के बाद से फरार है।
बाढड़ा में बेटे ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर उतारा मौत के घाट
अमृतसर, सोमवार 09 मार्च, 2020|
04
हिमाचल/हरियाणा/पंजाब**
लुधियाना, सोमवार 09 मार्च, 2020|
04