- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar News Accident In Dhariwal A Passenger39s Severed Hands Someone39s Feet Daughter39s Mother39s Relationship Going To Death
धारीवाल में हादसा: किसी यात्री के कटे हाथ तो किसी के पांव, बेटी के रिश्ते को जा रही मां की मौत
जम्मू से अमृतसर आ रही एक निजी बस सुबह 8 बजे धारीवाल के पास पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 47 यात्री जख्मी हो गए। मृतका की पहचान रमा महाजन निवासी कटरा के रूप में हुई है। घायलों में ज्यादातर जम्मू के रहने वाले हैं। हादसे में जेएंडके के अंडर सेक्रेटरी फिरदौस हुसैन और उनकी प|ी मुजमिल कैसर भी जख्मी हो गए। वहीं, हादसे के बाद किसी यात्री का हाथ कट गया तो किसी के पांव कट गए। बस ओवर स्पीड में होने के कारण चालक हाईवे पर पलटे ट्रक के पीछे लगे बेरिकेड्स को नहीं देख पाया और एकदम से बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया। स्पीड ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई। उधर, थाना धारीवाल पुलिस ने बस चालक गुरजिंदर निवासी फुल्लड़ा पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
}जेएंडके के अंडरसेक्रेटरी जख्मी...हादसे में जेएंडके के अंडर सेक्रेटरी फिरदौस हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी श्रीनगर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके साथ उनकी प|ी मुजमिल कैसर भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। हादसे में मुजमिल कैसर का हाथ कट गया।
मां का कटा हाथ लेकर अस्पताल पहंुचा बेटा
धारीवाल-बटाला बाइपास स्थित गुरुद्वारा बुर्ज साहिब के पास हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे में 8 वर्षीय बच्चे का हाथ, एक महिला की बाजू और एक का पांव कट गया। वहीं, बाजू कटी जख्मी महिला मुजमिल कैसर का बेटा मां की कटी बाजू तलाशता रहा। जैसे ही बस को सीधा किया तो वह मां की कटी बाजू थाम अमृतसर अस्पताल पहुंंचा। ढाई घंटे ऑपरेशन चला, लेकिन हाथ नहीं जुड़ पाया। इसके अलावा बस के नीचे आने से मौत का शिकार बनी महिला रमा महाजन का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया।
चालक ने हाईवे पर लगा बेरिकेड्स नहीं देखा इसलिए हुआ हादसा