पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवांशहर में कोरोना का एक और संदिग्ध भर्ती, सैंपल लिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंगापुर से एक माह पहले आई महिला को सर्दी-खांसी के बाद सिविल अस्पताल में लाया गया। विभाग ने उसे आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है। सैंपल अमृतसर स्थित लेबोरेटरी में भेजे गए है। जिले में बाया चाइना आए लोगों की गिनती 200 से अधिक हो चुकी है। वहीं, सरकारी मेडिकल कालेज की स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा लैब में किए गए 4 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं। चारों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जीएनडीएच में इन्फ्लुएंजा लैब में कोरोना की टेस्ट प्रक्रिया शुरू हो गई।

‘कोवा पंजाब’ एप से दी जा रही कोरोना से बचाव की जानकारी

चंडीगढ़. गुरदासपुर |नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संबंधी जानकारी ‘कोवा पंजाब’ एप से भी ले सकते हैं। प्रशासकीय सुधार और सार्वजनिक शिकायतें विभाग ने एप स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से तैयार किया है। पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने कहा कि एप्लीकेशन से बीमारी और बचाव की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...