पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आतंकियों से संबंध नकार गिरफ्तार हत्यारोपी बोले, मां-बन की इज्जत बचाने को किया कत्ल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भंडारी मोहल्लावासी व मृतक के परिजन। - Dainik Bhaskar
बटाला में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भंडारी मोहल्लावासी व मृतक के परिजन।
  • बटाला में 25 फरवरी को सुबह करीब 4 बजे किया गया था फल-सब्जी के आढ़ती मुकेश नैय्यर का मर्डर
  • गिरफ्तार कथित आरोपियों के रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों के गले नहीं उतर रही आढ़ती के चरित्र पर कही गई बात

बटाला. बटाला में फल-सब्जी के आढ़ती मुकेश नैय्यर की हत्या के बाद से आए दिन नया माहौल बन रहा है। कभी पुलिस लूट की बात कहती है तो कभी परिजन खालिस्तानियों के कहने पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। अब तक जहां परिजनों के मुताबिक पुलिस की अवैध संबंध वाली थ्योरी फेल हो गई थी, अब गिरफ्तार दो युवकों ने यही बात कही है। उन्होंने आतंकियों से कोई संबंध होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि मां-बहन की इज्जत महफूज रखने के लिए आढ़ती मुकेश की हत्या की गई है। उधर आरोपियों के मामा व मोहल्ले के लोगों ने विरोध जताते हुए कहा है कि सारी बातें मनगढ़ंत हैं। असल सच्चाई कुछ और ही है। ये है मामले की तमाम जानकारी...

  • घटना 25 फरवरी 2020 की सुबह करीब चार बजे की है, जब शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैय्यर के छोटे भाई मुकेश की गला रेतकर किसी ने हत्या कर दी थी। आढ़त पर जाने के लिए निकले मुकेश का शव घर से सिर्फ 150 गज की दूरी पर पाया गया था।
  • इस मामले में पुलिस ने पहले प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात कही थी। बाद में पुलिस ने कहा था कि लूट की वजह से हत्या की गई है।
  • परिजनों ने कहा कि मुकेश की हत्या खालिस्तानियों ने गैंगस्टरों से करवाई है। ये गैंगस्टर गली में ही चल रहे स्कूल के संचालक रिश्तेदार हैं। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उसी वक्त स्कूल का गेट खुला। पूरा यकीन है कि हमलावर स्कूल में एंटर हुए हैं।
  • शिवसेना नेताओं ने एक हफ्ते के अंदर कत्ल के पीछे की असल वजह का खुलासा नहीं कर पाने की स्थिति में पुलिस जांच के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर कर सीबीआई जांच कराने की बात कही थी। मृतक मुकेश की पत्नी ने अपने बच्चों समेत थाना सिटी के आगे खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
  • आतंकियों से संबंध नकारते हुए गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपियों कर्ण और माऊ डॉन ने आरोप लगाया कि मृतक मुकेश हमारी मां-बहन को अश्लील इशारे करता था। कई बार मुकेश को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह बाज नहीं आया। इस कारण मारा।
  • उधर इन दोनों की तरफ से कही गई बात पर मोहल्लावासी आढ़ती के परिवार के हक में खड़े नजर आए। आरोपी कर्ण के मामा, मामी, मौसी व मोहल्ले के लोग उनके भाई के चरित्र के बेदाग बता रहे हैं।
  • करीब एक घंटा पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने वाले भंडारी मोहल्लावासियों ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों पर दबाव डालकर इस तरह के बयान दिलाए गए हैं। मुकेश ने मोहल्ले में कई की मदद की है।
  • इन सबके बीच एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि दोनों आरोपियों का 14 दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो चुका है। जांच के दौरान अगर कुछ नया सामने आया तो आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...