पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एचडीएफसी बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने गोली मारकर की आत्महत्या, खेत में पड़ी मिली लाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक अमृतपाल सिंह की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक अमृतपाल सिंह की फाइल फोटो।
  • घटना अमृतसर तहसील के लोपोके की है, पुलिस को खेतों में हथियार के साथ मिली लाश
  • एचडीएफसी बैंक में सिक्युरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे मृतक अमृतपाल सिंह

अमृतसर. अमृतसर में गुरुवार दोपहर एक बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।


घटना अमृतसर तहसील के गांव लोपो की है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव से सटे खेतों के इलाके में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। उसके शव के पास ही हथियार भी पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान चौगांवा के अमृतपाल सिंह के रूप में हुई। वह गांव लोपोके में एचडीएफसी बैंक में सिक्युरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था।

छानबीन में पता चला कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसने बैंक के असलहे के साथ आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे उसके भाई हरजीत सिंह का कहना है कि उसका भाई अमृतपाल सिंह बुधवार रात में बैंक की ड्यूटी पर गया था। गुरुवार को घर नहीं लौटा तो बैंक में पता किया। वहां से भी उसका कोई पता नहीं चल रहा था। बाद में खेतों में शव पड़ा मिला। थोड़ी दूर ही उसकी मोटरसाइकल भी खड़ी थी।

हरजीत सिंह की मानें तो घर में किसी तरह की कोई कहासुनी वगैरह भी नहीं हुई है। पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...