पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीन के पड़ोसी ताइवान ने पहला केस आते ही 124 टीम लगाईं, खुद को बचाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वुहान से महज 130 किमी दूर है ताइवान, फिर भी सिर्फ 50 मरीज

रोते बच्चे के पास तुरंत पहुंचने से व्यवहार बदल जाता हैः रिसर्च

क्या आप अपने 3 महीने से 18 महीने की उम्र वाले बच्चे को रोता देख दौड़कर उसके पास पहुंच जाते हैं, या उसे कुछ देर रोने देते हैं। अगर आप तुरंत उसके पास दौड़कर पहुंच जाते हैं, तो यह उसके विकास पर असर डाल सकता है। यह खुलासा ब्रिटेन की वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की ताजा रिसर्च में हुआ है। इसके मुताबिक जन्म से लेकर 18 महीने यानी डेढ़ साल की उम्र तक के बच्चों को अगर रोते हुए छोड़ दिया जाए, तो उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही वे धीरे-धीरे आत्म-अनुशासन भी सीख जाते हैं। हालांकि जब बच्चे रो रहे हो, तो उन पर नजर बनाए रखनी चाहिए। बच्चों के रोने के तरीकों, व्यवहार और इस दौरान माता-पिता की प्रतिक्रिया के अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 3 महीने से 18 महीनों की उम्र वाले सात हजार से ज्यादा बच्चों और उनकी माताओं का अध्ययन किया। कुछ-कुछ अंतराल के बाद उनका लगातार मूल्यांकन किया गया कि जब बच्चे रोते हैं, तो क्या माता-पिता तुरंत हस्तक्षेप करते हैं या बच्चे को कुछ देर या अक्सर रोने देते हैं। इस प्रयोग का मूल्यांकन हर 3, 6 और 18 महीनों में किया गया। यह भी देखा गया कि रोने के दौरान माता-पिता से अलगाव और दोबारा मिलने पर बच्चों के व्यवहार में कितना अंतर पड़ा। नतीजों में पता चला कि जिन बच्चों के रोने पर माता-पिता तुरंत पहुंच जाते थे, उनका विकास धीमा रहा, जबकि जिन बच्चों को कुछ देर रोते हुए छोड़ा गया, उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता बढ़ी हुई पाई गई।

मां-बच्चों के वीडियो बनाए, 20 साल पहले के नतीजे बदले

रिसर्च के दौरान बच्चों के पालन-पोषण, रोने के अलग-अलग तरीकों और माता-पिता के व्यवहार का अध्ययन किया गया। अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता डॉ एयटन बिलगिन ने बताया- हमने 3 से 18 महीने के बच्चों की 7,000 से ज्यादा मांओं के व्यवहार का अध्ययन किया। यह देखा कि वे कितनी संवेदनशील हैं और बच्चे पर क्या असर होता है। पूरी प्रक्रिया के वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए और उनका गहन अध्ययन किया गया।

यह कैसा इलाज: हिंदू महासभा ने कहा- भारत आ रहे विदेशियों को एयरपोर्ट पर गोमूत्र पिलाएं

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने दावा किया है कि गोमूत्र पीकर कोरोनावायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। संगठन के अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जो विदेशी नागरिक भारत आता है, उसे पहले एयरपोर्ट पर गोमूत्र पिलाया जाए। उसके बाद उसे गोबर स्नान कराएं। फिर देश में घूमने की इजाजत दें। संगठन ने दिल्ली में शनिवार को गोमूत्र पार्टी भी की। इसमें करीब 100 लोग शामिल हुए। इस पार्टी में लोगों को कुल्हड़ से गोमूत्र पीते देखा गया।

दहशत: नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाक, म्यांमार से सड़क संपर्क बंद

सरकार ने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यांमार के लिए सड़क मार्ग से आवाजाही बंद कर है। भारत-बांग्लादेश ट्रेन भी अगले आदेश तक बंद रहेगी। नेपाल, भूटान सीमा पर आवाजाही बाकी देशों के नागरिकों के लिए भी प्रतिबंधित रहेंगी। सीमाओं पर लगने वाले हाट पर भी रोक रहेगी।

31 मार्च तक फिल्म इंडस्ट्री को 750 करोड़ का नुकसान संभव; शूटिंग और रिलीज टली

मनीषा भल्ला | मुंबई

आधे से ज्यादा राज्यों में सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। फिल्म एनालिस्ट कोमल नाहटा कहते हैं कि कोरोनावायरस ने फिल्म इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। शूटिंग, प्रमोशन, रिलीज थम गए हैं। इससे करीब 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। फिल्म एनालिस्ट अतुल मोहन कहते हैं कि देश में 6,500 स्क्रीन हैं। टिकट बिक्री से हर हफ्ते करीब 100 करोड़ रु. का बिजनेस होता है। यह 20% रह गया है। फिल्म प्रोडयूसर और डिस्ट्रीब्यूटर आनंद पंडित बताते हैं- इंडस्ट्री लॉकडाउन जैसी स्थिति से गुजर रही है। एक अच्छी फिल्म का हफ्ते भर का कारोबार करीब 300 करोड़ रु. रहता है, जो सिर्फ 20% रह जाएगा। विदेशों से कमाई घटेगी। शूटिंग, उपकरण, लोकेशन, रोज का खर्च जोड़ें तो अरबों के नुकसान की संभावना है। सरकार ने तो फैसला किया ही है, लोग भी डर के कारण सिनेमा हॉल नहीं जा रहे हैं। फिक्की की असिस्टेंट सेक्रेट्री लीना जैसानी बताती हैं स्टार्स के शो रद्द हो रहे हैं, शूटिंग, रिलीज टल गई हैं और मल्टीप्लेक्स बंद हैं। अरबों का नुकसान हो सकता है। मुंबई में स्टूडियो टॉक के को-फाउंडर माहरुख इनायत कहते हैं, सबसे ज्यादा असर रिलीज हो चुकी फिल्मों पर पड़ रहा है। अंग्रेजी मीडियम सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। बागी-3 ने फिर भी 80% वसूली कर ली। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज नहीं हो रही है। सलमान की राधे और करण तख्त की शूटिंग रुक गई है।

खुलासा: यूएस में फ्लू, 4 माह में 20 हजार मौत

{अमेरिकी रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के प्रमुख रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा है कि अमेरिका में पिछले साल नवंबर से अब तक करीब 3.4 करोड़ लोग फ्लू से संक्रमित हुए। इनमें से 3.5 लाख मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया गया। 20 हजार की मौत फ्लू से हुई।

{उधर, अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में कोरोनावायरस को लेकर एक विधेयक पारित किया गया है। इसके मुताबिक कोरोनावायरस प्रभावित मरीज अगर छुट्‌टी लेता है, तो उसका वेतन नहीं काटा जाएगा। अगले हफ्ते यह विधेयक उच्च सदन सीनेट में पेश किया जाएगा।

दावा: लक्षण से पहले ही फैल जाता है वायरस

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के वैज्ञानिकों की टीम ने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। टीम के सदस्य लॉरेन एंसेल मेयर्स ने कहा कि व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण फैलने में एक हफ्ते से कम का वक्त लगता है। करीब 10 फीसदी मरीजों में यह संक्रमण वायरस से प्रभावित ऐसे व्यक्ति से फैला, जिसमें शुरू में लक्षण नहीं दिखे। वायरस की रफ्तार दो बातों पर निर्भर करती है, पहला- व्यक्ति अन्य कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरा - अन्य सभी व्यक्तियों में इसे फैलने में कितना वक्त लगता है। कम वक्त लगने पर प्रकोप तेजी से फैलने लगेगा और इसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।

दुनिया में 74 दिन में 48% मरीज स्वस्थ

150,000

भारत की जेलों में बंद 8 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया

एजेंसी | नई दिल्ली

भारत की जेलों में बंद आठ पाकिस्तानी नागरिकों को शनिवार को वापस भेज दिया गया। पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी। आयोग के बयान के मुताबिक पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी की उपस्थिति में अटारी-वाघा सीमा पर उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। बयान में कहा गया है कि अब्दुल रशीद, महमूद अहमद, सईद जावेद इकबाल, गुलाम अकबर, इरफान उल्लाह, फिरोज अलवरदीन, जावेद असलम और जहूर अहमद को वापस भेजा गया है। भारत और पाकिस्तान 21 मई 2008 के समझौते के मुताबिक अपनी जेलों में बंद एक-दूसरे के नागरिकों को रिहा करते रहते हैं।

दिल्ली हिंसा: अंकित शर्मा हत्या के मामले में 5 अौर गिरफ्तार, पोस्टमॉर्टम में 51 चोटों का जिक्र

अंकित के शरीर पर 12 निशान चाकू से गोदने के

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

पूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (अाईबी) कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच अौर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चांद बाग इलाके के रहने वाले फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब अौर मुस्तफाबाद के अनस के रूप में की गई है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने हिंसा मामले में गिरफ्तार तीन अारोपियों- सुमित, अंकित अौर प्रिंस को 12 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज िदया है। पुलिस ने इन तीनों को एक दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया था। शुक्रवार को कोर्ट ने लोकेश अौर पंकज को 15 िदन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रॉड, डंडे की चोटों के भी निशान मिले

वहीं, अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर पर चोट के 51 निशान पाए गए। चाकू से 12 बार गोदने के निशान भी हैं, जो जांघ, पैर, छाती सहित शरीर के पिछले हिस्से में हैं। चाकू से वार के गहरे निशान हैं। 6 कट के निशान हैं, जिसमें स्क्रैच के निशान हैं। बाकी 33 चोट के निशान हैं, जिसमें रॉड और डंडे से सिर पर वार किया गया था।

यूपीः कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को दंगाई बताया, पूछा- वसूली कब

सीएम योगी, डिप्टी सीएम मौर्य के भी पोस्टर लगाए

एजेंसी | लखनऊ

यूपी के पोस्टर वॉर में अब कांग्रेस भी उतर आई है। सीएए के विरोध में हिंसा के दौरान तोड़फोड़ से नुकसान की भरपाई को लेकर लखनऊ में राज्य सरकार ने लगाए पोस्टरों के जवाब में सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी भाजपा नेताअों के पोस्टर लगा दिए हैं। शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा के अन्य नेताअों के पोस्टर लगाए हैं। इनमें संगीत सोम, सुरेश राणा, साध्वी प्राची, उमेश मलिक, संजीव बालियान और डाॅक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल भी हैं। इसमें पूछा गया है- जनता मांगे जवाब, इन दंगाइयों से वसूली कब?

रूसः पुतिन ने खुद को ताकतवर बनाने वाले कानून पर साइन किए

अदालत से हरी झंडी मिली तो 22 अप्रैल को वोटिंग

एजेंसी | मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवैधानिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावित कानून पर शनिवार को दस्तखत कर दिए। इन संशोधनों के जरिए राष्ट्रपति के तौर पर उनके 2 और कार्यकालों का भी रास्ता साफ होने वाला है। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का दफ्तर) ने 68 पेज के इस कानून को आधिकारिक वेबसाइट पर डाला है।

संवैधानिक अदालत करेगी कानून पर फैसला: इस कानून को अब रूस की संवैधानिक अदालत में भेजा जाएगा जो एक हफ्ते में इसका फैसला करेगी कि इसे मंजूरी दी जाए या नहीं। इसके बाद इस कानून पर रूसी लोग वोटिंग करेंगे। क्रेमलिन ने वोटिंग के लिए 22 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। रूसी सीनेट के स्पीकर वेलेंटिना मैट्विंको ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना वायरस की वजह से चिंताओं के बावजूद वोटिंग होगी। वैसे ऐसी भी चर्चाएं हैं कि क्रेमलिन इंटरनेट के जरिए वोटिंग का फैसला ले सकता है।

अयाेध्या विध्वंस मामला: 24 मार्च से लिए जाएंगे आरोपियों के बयान

आरोपियों में आडवाणी, जोशी, उमा भारती भी

एजेंसी | लखनऊ

अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 काे विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में विशेष सीबीअाई काेर्ट में 24 मार्च से जिरह या बहस शुरू होगी। पहले दिन विहिप नेता चंपत राय बंसल, फैजाबाद से भाजपा सांसद लल्लू सिंह अाैर प्रकाश शर्मा काे तलब किया गया है। काेर्ट ने इन्हें समन भेजा है। विशेष सीबीअाई जज सुरेंद्र कुमार यादव अाईपीसी की धारा 313 के तहत आरोपियों का बयान दर्ज करेंगे। काेर्ट उन्हें बताएगी कि अभियोजन ने क्या गवाह और सबूत पेश किए हैं। इस पर अाराेपियाें काे अपना पक्ष रखना हाेगा। सीबीअाई अपने सभी 351 गवाह काेर्ट में पेश कर चुकी है। अाराेपियाें की अाेर से गवाहाें की िजरह भी शुक्रवार काे पूरी हाे चुकी है। मामले के आरोपियों में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह और साध्वी ऋतंभरा भी शामिल हैं। ढांचा गिराने के मामले में 48 एफअाईअार दर्ज की गई थीं।

बजट सत्र: राज्यसभा का कामकाज 82% बढ़ा


नई दिल्ली| राज्यसभा का कामकाज बजट सत्र के पहले हिस्से में महज 9.5% ही हो पाया था। लेकिन सत्र के दूसरे हिस्से के दूसरे हफ्ते में सदन का कामकाज 82.6% तक बढ़ गया। सदन ने 5 घंटे 58 मिनट के बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए लंच नहीं लिया और 3 घंटे 53 मिनट अतिरिक्त बैठा।


18 महीने तक के बच्चों को कुछ देर रोने देना चाहिए, इससे उनकी क्षमता बढ़ती है और अनुशासन सीखते हैं

दुनिया: इक्वाडोर में पहली मौत, इटली में पार्क में घूमने पर रोक; सऊदी ने उड़ानें रद्द कीं

बाहर से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही जांच शुरू कर दी थी

एजेंसी | ताइपे

चीन के पड़ोसी देश ताइवान ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए ऐसे कदम उठाए, जिनसे दुनिया सीख ले सकती है। चीन के वुहान शहर से कोरोनावायरस फैला था। यहां से ताइवान केवल 130 किमी दूर है। जब वुहान में कोरोनावायरस फैला, तब कई लोग चीन से लूनर न्यू ईयर मनाकर ताइवान लौटे थे। उसी दौर में रोज चीन से 2 हजार पर्यटक ताइवान आ रहे थे। इसके बावजूद ताइवान में अब तक सिर्फ 50 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत हुई है। ताइवान की आबादी 2.30 करोड़ है।

इन उपायों से हुए सफल

{चीन ने 31 दिसंबर को बताया कि वुहान में निमोनिया मरीज बढ़ रहे हैं। इस पर ताइवान ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की गहन जांच शुरू कर दी। अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था की। ताइवान ने 2003 के सार्स संक्रमण से सबक लिया था।

{ताइवान में पहला केस 21 जनवरी को आया तो 124 एक्शन टीम तैनात की गईं। चीन से यात्रियों के आने पर रोक लगाई। वुहान से आए उन लोगों पर 70 हजार रु. जुर्माना लगाया, जिन्होंने फ्लू को छुपाया।

{मास्क का निर्यात रोका। टीवी, रेडियो चैनलों ने कोरोनावायरस से बचाव के हर घंटे संदेश जारी किए। सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर रखे गए। स्कूलों में विद्यार्थियों को प्लास्टिक के डिवाइडर दिए गए, जिनके घेरे में बच्चे पढ़ते रहे।

बर्फबारी, बारिश, भूस्खलन के कारण
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तीन दिन से बंद


महाराष्ट्र: चट्टान से टकराकर नाव डूबी, 88 यात्री बचाए

चिलीः सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक, बसों और पुलिस बैरिकेड्स में आगजनी

ज. भट एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरमैन बने

एजेंसी | मुंबई

मुंबई के पास मांडवा समुद्र तट के करीब शनिवार काे चट्‌टान से टकराकर एक बोट डूब गई। हालांकि उस पर सवार सभी 88 लाेगाें काे बचा लिया गया। इनमें बच्चे अाैर महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा अरब सागर में सुबह करीब 10:15 बजे रायगढ़ िजले में मांडवा जेट्टी से एक किमी दूर हुअा। नाैका अजंता मुंबई के गेटवे अाॅफ इंडिया से रवाना हुई थी अाैर मांडवा जेट्टी जा रही थी। चट्टान से टकराने के बाद नाैका में छेद हाे गया अाैर पानी भरने लगा। क्रू ने जेट्टी अधिकारियाें काे इसकी सूचना दी। रायगढ़ के एसपी अनिल पारस्कर ने बताया कि समय रहते पुलिस पेट्राेल बाेट माैके पर पहुंची अाैर यात्रियाें काे सुरक्षित बचा लिया।

 }ब्रिटेन की वारविक यूनिवर्सिटी ने किया बच्चों के रोने को लेकर अध्ययन

बॉलीवुड में भी छाया संकट

1 जनवरी

चीन के शंघाई शहर की बसों को अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

{इटली में पार्कों में घूमने पर रोक। {चेक रिपब्लिक में 24 मार्च तक रेस्तरां,पब बंद। {द. अफ्रीका ने वुहान से अपने 146 नागरिक निकाले। {रूस ने पोलैंड और नॉर्वे सीमा बंद की। {स्पेन में एक दिन में 1500 नए केस। { सऊदी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं। { इक्वाडोर में कोरोनवायरस से पहली मौत।

74,262

ठीक हुए

79,997

इलाज जारी

5 फरवरी 10 15 20 25 1 मार्च 5 10

0

60,000

90,000

110,000

5798 मौत

चीन में एक दिन में 13 लोगों की मौत, 11 नए मामले आए।

1,54,259

अब तक संक्रमित

श्रीनगर | भारी बर्फबारी, बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तीन दिन से बंद है। तस्वीर श्रीनगर से 80 किमी दूर काजीकुंड की है। यहां शनिवार को ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के रामबन, रामसू, महार, डिंगडोल में सड़कों पर चट्‌टानें गिरी हैं। एनएचएआई ने मलबा हटाने के लिए कर्मचारी और मशीनें तैनात की हैं। उधर, राजौरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के कारण दो महीने से बंद है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।

पुलिस ने सुनी थी चाकूओं से गोदने वालों की बातचीत

दंगों के वक्त पुलिस की विशेष यूनिट चांदबाग इलाके के बदमाश मूसा और सलमान की मोबाइल पर बातचीत सुन रही थी। पुलिस के मुताबिक सलमान ने फोन पर मूसा को बताया था कि उसने भीड़ के बीच में घुसकर एक आदमी को चाकूओं से गोद डाला है।

सैंटियागो | चिली में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। शुक्रवार को राजधानी सैंटियागो में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने बसों और बैरिकेड्स में आग लगा दी। झड़प में दर्जन भर लोग घायल हो गए।

 विंडो**

8

अमृतसर, रविवार 15 मार्च, 2020

नई दिल्ली| सरकार ने जस्टिस बंसीलाल भट को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का कार्यवाहक चेयरमैन बनाया है। केंद्र की अधिसूचना के मुताबिक वे जस्टिस सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय की जगह लेंगे, जो शुक्रवार को रिटायर्ड हो गए। जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जज रह चुके जस्टिस भट का कार्यकाल 3 माह होगा।
खबरें और भी हैं...