पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अमृतसर. कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ा पंजाब में एक पॉजिटिव केस मिला है। गुरुवार को पुणे लैब से आई रिपोर्ट में इस वायरस की पुष्टी हुई है। युवक होशियारपुर का रहने वाला है। वहीं गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज की स्वाइन फ्लू इंफ्लुएंजा लैब में चार अन्य संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। इनमें किसी को भी संक्रमण नहीं है।
इटली से भारत लौटे थे नागरिक
अमृतसर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रमन शर्मा के मुताबिक, 3 मार्च को तीन पंजाबी नागरिक इटली से अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। सर्दी-बुखार की शिकायत के बाद इन्हें कोरोना संदिग्ध पाया गया। उपचार शुरू करते हुए तीनों के ब्लड सैंपल दिल्ली और पुणे भेजे गए थे। दिल्ली से आई रिपोर्ट में होशियारपुर के पिता-पुत्र को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इसके बाद इनके परिवार के लोगों को भी आईसोलेशन वॉर्ड में रखा गया। अब पुणे से आई रिपोर्ट में पंजाब के कोरोना वायरस मामले में एक ही पॉजिटिव केस की पुष्टी हुई है।
आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया
पॉजिटिव पाया गए शख्स को गुरुनानक देव मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। दूसरी ओर इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरुकता बेहद जरूरी है। लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। बार-बार साबुन से हाथ धोएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.