पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Amritsar News Coronavirus Now Epidemic Who Said This Disease Is Out Of Control People Of All Countries Are Banned In India

कोरोनावायरस अब महामारी; डब्ल्यूएचओ बोला- ये बीमारी नियंत्रण से बाहर हुई, भारत में सभी देशों के लोगों की एंट्री बैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{भारत में 18 और मरीज मिले, अब तक 68 मामले

दुनिया के 120 देशों में 4590 से ज्यादा लोगों को मार चुके कोरोनावायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है। संगठन ने कहा कि अब तक 1.25 लाख लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं। यह बीमारी अब नियंत्रण से बाहर हो गई है। महामारी का एलान करते हुए संगठन के महासचिव डाॅ. टेड्रोस अदनोम ग्रेब्रेयासस ने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ाई में प्रत्येक क्षेत्र के साथ हर इंसान काे निजी पर तौर पर भागीदारी करनी होगी। भारत में 18 और मरीज मिलने से देश में कोरोनावायरस से संक्रमित केस की संख्या 68 हो गई है। भारत ने सभी विदेशियों की एंट्री बैन करते हुए 15 अप्रैल तक सभी वीजा निलंबित कर दिए हैं। कोरोनावायरस महामारी घोषित होते ही दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट शुरू हो गई। अमेरिका का डाऊ जोंस 5.17% गिर कर 1293 अंक तक जबकि एसएंडपी 4.37% गिरा। यूरोपीय बाजारों में 2% तक गिरावट देखी गई। वीरवार को भारतीय बाजार पर असर हो सकता है।

पंजाब }14 संदिग्धों का इलाज जारी, एक ही मरीज पॉजिटिव

चंडीगढ़/नवांशहर | पंजाब में इटली से अाया एक मरीज ही कोरोना पॉजिटिव है, जबकि 14 संदिग्ध मरीजों का इलाज जारी है। बुधवार को मंत्री समूह की बैठक में प्रमुख स्वास्थ सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया, केंद्र ने अमृतसर, पटियाला व पीजीआई चंडीगढ़ में प्रारंभिक जांच लैब की मंजूरी दी है। उधर, अमृतसर मेंं कोरोना के पॉजिटिव मरीज समेत 7 लोगों भर्ती थे, जिनमें 4 को छुट्‌टी मिल चुकी है। दो संदिग्ध बच्चे भी भर्ती हैं, जिनमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, नवांशहर में सिंगापुर से करीब एक माह पहले भारत आई महिला को बतौर संदिग्ध एडमिट किया है। मरीज के सैंपल जांच को अमृतसर भेजे गए हैं। सरकार ने 5 जिलों में रोजगार मेले रद्द किए हैं।{संबंधित खबर | पंजाब पेज

पंजाब सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

{सभी डीसी को आदेश दिए हैं कि वह जिलों में बड़े जलसे/कार्यक्रमों की मंजूरी न दें।

{पीड़ित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरी अमले के लिए पीपी किटें तुरंत खरीदी जाए।

{हाई रिस्क कंट्री से आए लोग 14 दिन आइसोलेशन वार्ड में जरूर रखे जाएं।

{लो रिस्क कंट्री से आए लोगों की अंडरटेकिंग हो,14 दिन घर में रहेंगे।

{जल्द ही मोक ड्रिल हो।

तैयारी : आपदा प्रबंधन अलर्ट, जिला अस्पतालों को बेड तैयार रखने को कहा

{भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट किया है। सभी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग से बेड तैयार रखने के निर्देश हंै।

{हिमाचल में सेना के 500 बिस्तरों वाले अस्पताल को अलर्ट पर रखा।

{दिल्ली के अलावा सभी 6 एम्स में 30-30 बेड रिजर्व किए गए।

{भारत ने सभी देशों के लोगों की एंट्री पर 15 अप्रैल पर रोक लगाई।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के सुब्रमण्यम बी ने तीन दिन पहले कहा था कि भारत सरकार या डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना को महामारी घोषित करने पर स्वास्थ्य बीमा का फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि ऐसी बीमारियां पॉलिसी में कवर नहीं होतीं। टर्म इंश्योरेंस का भी फायदा नहीं मिलेगा।

असर: महामारी से मौत होने पर मुआवजा नहीं मिलता, इसलिए चिंता

लद्दाख }स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे...

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...