इटली से लौटे होशियारपुर के पिता व पुत्र में से पिता कोरोना पॉजिटिव
अमृतसर | इटली से आए होशियारपुर निवासी बाप-बेटे की पुणे से फाइनल रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में पिता को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव है। यह पंजाब में पहले मामले की पुष्टि हुई है। पिता-पुत्र गुरु नानक देव अस्पताल की आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले इनका सैंपल जांच के लिए एम्स दिल्ली भेजे थे, जहां दोनों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र को होशियारपुर से अमृतसर के गुरू नानक कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था। विभाग ने इनका सैंपल नेशनल वायरोलॉजी लैब पुणे में भी जांच को भेजा था। सोमवार शाम पुणे से आई रिपोर्ट में सिर्फ पिता को पॉजिटिव की पुष्टि हुई है जबकि बेटा निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग के बताया कि पंजाब में कोरोना वायरस का एक ही केस रिपोर्ट हुआ है, जिसका उपचार अमृतसर में चल रहा है।