सरकार बनाएगी एमबीबीएस डॉक्टरों का अलग काडर, वेतनमान होगा 70 हजार तक
राज्य के सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों के वेतनमान का एक अलग काडर बनाने की तैयारी हो रही है। काडर बनने के बाद भर्ती होने वाले नए डॉक्टरों और सरकारी अस्पतालों सेवारत डाॅक्टरों को फायदा होगा। विभाग को इस नए काडर को बनाने की इस लिए जरूरत महसूस हुई क्योंकि नई भर्ती में डॉक्टर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। बाद विभाग के सामने यह बात आई कि एमबीबीएस डॉक्टरों को निजी अस्पतालों में सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा ज्यादा वेतन मिलता है। इसलिए डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में काम नहीं करना चाह रहे हैं। बता दें नया काडर लागू होने के बाद सरकारी अस्पतालों में तैनात एमबीबीएस और नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों का वेतनमान 65 से 70 हजार रुपए तक का रखा जाएगा। हालांकि कुछ समय पहले भी विभाग ने डॉक्टरों के वेतनमान को बढ़ाने को लेकर एक फैसला लिया था। लेकिन इसके बाद भी निजी अस्पतालों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का वेतन कम ही था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे सूबों हरियाणा और चंडीगढ़ में डॉक्टरों को मिलने वाले वेतनमान का अध्ययन किया है। जिसके बाद विभाग ने इस बारे में फैसला लिया है। इस फैसले को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों की अपने विभाग के मंत्री के साथ कई बैठकें भी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे में एक प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेजा गया है। जिसमें वित्त विभाग को यह भी बताया गया है कि कम वेतनमान होने की वजह से एमबीबीएस डॉक्टर सरकार की भर्ती में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाते है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
अगले वित्त वर्ष से किए जाएंगे नए वेतनमान
एमबीबीएस डॉक्टरों के वेतनमान के लिए नए काडर बनाए जाने को वित्त विभाग
की मंजूरी मिलने के बाद इस नए काडर को वित्त वर्ष 2020-21 से लागू किए जाएगा। अभी वित्त विभाग को इस बात का भी अनुमान भी लगाना है कि इस नए काडर के बनने के बाद सरकारी खजाने पर कितने करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
विभाग की ओर से वित्त विभाग को इस बारे में प्रपोजल बना कर भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
-बलबीर सिद्धू, हेल्थ मिनिस्टर,पंजाब
एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम मेंं भाग लेंगे सूबे के 8 विद्यार्थी
भास्कर न्यूज | मानसा
विज्ञान में होने वाली आधुनिक खोज की जानकारी हासिल करने के लिए जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान में पंजाब का इस बार प्रतिनिधत्व करने वाले आठ विद्यार्थी
ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों से संबंधित है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में 35 देश अपने प्रतिभावान विद्यार्थियों को जापान में वैज्ञानिक क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोज से जानकार करवाने के लिए भेजते हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग ले रहे भारत के 50 विद्यार्थियों में बड़ी तादाद में पंजाब के आम घरों के विद्यार्थी हैं। जिन्होंने पहले मैट्रिक की साइंस परीक्षा के दौरान 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने परिजनों ओर अध्यापकों का नाम रोशन
करेंगे। होशियारपुर की बरखा,मानसा की, नेवी मितल, बरनाला का मोहनदीप सिंह, खरड़ की तमन्ना, पटियाला की अर्चना, जालंधर की जसवीन, बाबर सिंह बठिंडा और पटियाला की कुशम देवी शामिल हैं।
4 साल से छठा पे आयोग लागू होने के इंतजार में कर्मचारी
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
सरकारी मुलाजिम चार साल से छठे वेतन आयोग मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार विधानसभा सेशन में घोषणा भी कर चुकी है, जिसके बाद आयोग ने अपना काम तेज कर दिया है। इसी को लेकर गठित वित्त आयोग ने राज्य के सभी विभागों को नई प्रश्नावली भेज कर कुछ और जानकारी देने को कहा है। वित्त आयोग ने सभी विशेष मुख्य सचिवों अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त कमिश्नर मुख्य सचिवों और प्रबंध सचिवों को भेजे इस संबंध में पत्र जारी कर किया है।
होटलों में रुकने वालों पर एप के जरिए पुलिस रखेगी नजर
भास्कर न्यूज | लुधियाना
होटलों में बिना दस्तावेज और गलत लोगों को कमरे दिए जाने के चलते पुलिस प्रशासन सख्ती करने जा रही है। आए दिन होटलों में क्राइम होने या किसी अपराधी द्वारा होटल में छिपने के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी को देखते हुए पुलिस डिपार्टमेंट एप लांच करने जा रही है, जिससे अब होटलों में रूम लेने के लिए आने वाले लोगों की प्रबंधकों द्वारा एप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद पुलिस तक ऑनलाइन पहुंच जाएगी। इससे पुलिस पूरी तरह से नजर रख सकेगी।
मायकेवालाें ने धमकी दे मांगे 20 हजार, युवक ने फांसी लगाई
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर
प|ी के चरित्र पर संदेह के चलते दंपति में रोज झगड़ा होता रहता था। इससे तंग अाकर पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने प|ी सुनीता और स्वर्णा सिंह निवासी गांव मिश्री वाला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गांव कासू बेगू के रहने वाले विजय कुमार ने 5 मार्च को अपनी प|ी सुनीता को फोन पर किसी से बात करते सुना। इस कारण दोनों का झगड़ा हुआ। इस दौरान विजय ने अपनी प|ी सुनीता के सिर में चोट मार दी, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद सुनीता ने झगड़े की जानकारी अपने मायकेवालाें काे दी। जानकारी पर सुनीता के मायके से आए स्वर्णा सिंह ने विजय कुमार से मुकदमे की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की। धमकी से दुखी होकर विजय कुमार ने बीती रात गले में दुपट्टा लपेट कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के भाई राज कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि विजय कुमार अपनी प|ी सुनीता के चरित्र पर संदेह के चलते दोनों का आपस में झगड़ते रहते थे।
फूड सेफ्टी अफसरों की परीक्षा : अभ्यर्थियों की होगी त्रिस्तरीय पहचान
चंडीगढ़ | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 15 मार्च को फूड सेफ्टी अफसरों के पद के लिए होने वाली परीक्षा में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी और अन्य ई-उपकरणों, अंगूठी, चेन, चूड़ियां, कान की बाली ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। ताकि परीक्षा नकल रहित हो। उम्मीदवारों की तीन बार बायोमेट्रिक से पहचान की जाएगी। पीएसएसएसबी के चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थी को अपना पेन भी नहीं लाना होगा बोर्ड खुद पेन मुहैया कराएगा।
सीएम के साथ मीटिंग न हो पाने से नाराज कर्मचारी करेंगे रोष रैली
चंडीगढ़ | सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कर्मचारी संगठनों की मीटिंग नहीं होने के बाद कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। कर्मचारी संगठन सरकार को घेरने के लिए सांझा मुलाजिम मंच और पेंशनर्स एसोसिएशन की मीटिंग की गई। मंच के कन्वीनर सुखचैन सिंह खैहरा ने बताया कि कर्मचारी संगठनों ने फैसला लिया है कि 27 मार्च को बठिंडा, 9 अप्रैल को अमृतसर और 28 अप्रैल को होशियारपुर में रैली की जाएगी। इसके बाद 8 मई को मोहाली में रैली की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा सीएम मीटिंग में न बुलाकर नाराज कर दिया है।
नशीला पाउडर गुप्तांग में छिपाकर जेल पहुंचा कैदी, पकड़ा गया
बठिंडा | केंद्रीय जेल में नशा तस्करी में सजा काट रहे एक कैदी के गुप्तांग से सुरक्षा कर्मियों ने नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी ने नशीला पाउडर गुप्तांग में छिपाकर पेरोल खत्म होने पर जेल पहुंचा था जो सीआरपीएफ की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। जेल प्रबंधकों ने उक्त नशीला पाउडर थाना कैंट पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार उक्त पाउडर को जांच के लिए लैब भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जगतार सिंह जो नशा तस्करी के मामले में दस साल की सजा काट रहा है और इस समय बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद है।
विदेश भेजने का झांसा दे 30 लाख ठगने वाला दंपति दिल्ली से काबू
कोटकपूरा | गांव वांदर जटाणा के दो व्यक्तियों को जनवरी 2017 में सपरिवार कनाडा भेजने का झांसा देकर दोनों से करीब पंद्रह-पंद्रह लाख की धोखाधड़ी करने के बाद भगोड़े दंपति अमित जिंदल व उसकी प|ी कीर्ति को पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट किया। गांव वांदर जटाणा के रणजोध सिंह व गुरभेज सिंह ने पुलिस को बताया कि कोटकपूरा के अमित व उसकी प|ी कीर्ति ने दोनों को परिवारों समेत कनाडा भेजने के पंद्रह-पंद्रह लाख लिए थे। लेकिन विदेश नहीं भेजा। बाद में दंपति ने राजीनामा कर उन्हें पोस्ट डेटों के चेक दे दिए लेकिन यह भी बैंक में पैसे न होने के चलते बाउंस हो गए।
आयोग ने ये जानकारियां मांगीं...आयोग ने संबंधित विभाग में पदों की संख्या, मंजूर पद, नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता, 1 जनवरी 1996 को पुर्निर्धारित वेतनमान, 1 जनवरी 2006 को रिवाइज पे स्ट्रक्चर, पे बैंड, ग्रेड पे और इनिशियल पे की जानकारी देने को कहा गया है। वर्ष 2011 ने रिवाइज हुए वेतनमान के संबंध में भी पे बैंड, ग्रेड पे और इनिशियल पर की जानकारी मांगी गई है।
कस्टमर की डिटेल व आईडी प्रूफ भी भेजना होगा जरूरी...एडीसीपी दीपक पारीक ने बताया कि पुलिस द्वारा एप्प में हर होटल प्रबंधक का लॉगइन बनाया जाएगा। उसमें प्रबंधक अपना लॉगइन व पासवर्ड भरकर अकाउंट खोल सकता है। जिसके बाद वह होटल में आने वाले ग्राहक का नाम, एड्रेस एप्प में भरेगें। फिर उसके आईडी प्रूफ की भी फोटो खींचकर साथ भेजी जाएगी। लेकिन यह सारी कार्रवाई प्राइवेट रहेगी।
4400 स्पेशलिस्ट एवं एमबीबीएस डॉक्टर हैं
स्वास्थ्य विभाग में कुल 4 हजार 400 डॉक्टर तैनात हैं। जिनमें से 1900 स्पेशलिस्ट एवं 2हजार 500 एमबीबीएस डॉक्टर हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग के अधीन आने वाले 1186 डॉक्टर हैं। एक डॉक्टर की बेसिक पे लगभग 21 हजार रुपए है जोकि अन्य भत्ते एवं अन्य फंड्स मिला कर लगभग 60 हजार रुपए बनती है। हरियाणा में भी एमबीबीएस डॉक्टरों का वेतनमान 65 हजार से अधिक है।
कम वेतन होने के कारण सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते हैं डॉक्टर
आयोग ने सरकार की घोषणा के बाद काम किया तेज
बढ़ते अपराध को राेकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम
फिरोजपुर: चरित्र पर शक के चलते दंपति में झगड़ा
जापान में होगा प्रोग्राम, 35 देश के बच्चे शामिल होंगे