हाेला महल्ला मना लाैट रहे छोटा हाथी काे कार ने मारी टक्कर, महिला की माैत
अमृतसर लौटते समय जालंधर में हुआ हादसा, 14 लोग जख्मी भी हुए
जालंधर | वेरका मिल्क प्लांट के पास मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब तेज रफ्तार एंडेवर गाड़ी ने मिनी लाेड कैरियर (छोटा हाथी) को टक्कर मार दी। हादसे में अमृतसर के रहने वाली सरबजीत कौर (45) साल की मौत हो गई। वहीं, 30 साल की रज्जो, 32 साल की कुलदीप कौर, 10 साल का प्रभ, 18 साल की ज्योति, 40 साल का संदीप, 35 साल की पालिंदर कौर, 45 साल का रणजीत सिंह, 13 साल का युवराज सिंह, 12 साल का जयदीप, 7 साल का करण, 36 साल की कुलजीत कौर, 40 साल का कर्मजीत, 28 साल की रजनी और 40 साल की मनजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मंगलवार रात तरनतारन रोड पर स्थित गांव टढ्डां का परिवार होला महल्ला देखकर श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहा था।