हाईकाेर्ट ने कहा, 16 मार्च से पहले हटाएं फाेटाे वाले हाेर्डिंग्स, ये निजता के खिलाफ
विदेश मंत्री एस जयशंकर भी जम्मू-कश्मीर दाैरे पर
राजनीतिक विशेषज्ञों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने जिनेवा में कहा कि भारत और अफगानिस्तान में सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान बढ़ावा देता है। पाकिस्तान अातंकियाें काे शरण देता है अाैर उनके कैंपाें काे जरूरी सुविधाएं मुहैया कराता है। िजनेवा में “सीमा पार अातंकवाद अाैर मानव सुरक्षा’ विषय पर अायाेजित अंतरराष्ट्रीय संगाेष्ठी में यह बात पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अारिफ अाजाकिया ने कही। संगाेष्ठी का अायाेजन इंटरनेशनल सेंटर अगेंस्ट टेररिज्म ने अन्य एनजीओ के सहयोग से किया है। आजाकिया ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान कैसे भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ छद्म युद्ध के लिए विभिन्न आतंकवादी समूहों को पनाह दे रहा है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की विदेश नीति में आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद की आधारशिला है। पाकिस्तान दशकों से अफगानिस्तान और भारत में सीमापार आतंकवाद में शामिल है। भारत में पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में अातंकी कैंप चलाए जाते हैं। लश्कर-ए-तैयबा, लश्कर-ए-झांगवी और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूह भारत में आतंकवाद करते हैं।’ अजाकिया ने कहा, “इसी तरह अफगानिस्तान में छद्म युद्ध के लिए पाकिस्तान ने तालिबान बनाया।
कोर्ट ने कहा-अंतरजातीय शादी करने वालों को सुरक्षा दी जाए
नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि वे राजस्थान में अंतर्जातीय शादी करने वाले जाेड़े के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं करें। अगर जरूरी हाे तो उन्हें पूरी सुरक्षा दें। जस्टिस अशोक भूषण और सूर्य कांत की अवकाश पीठ ने कहा कि विवाहित जोड़े के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी। जयपुर से आए दंपती ने साेमवार काे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। दोनों ने इस साल 28 फरवरी को दिल्ली के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की और 2 मार्च को शादी का पंजीकरण करवाया। दोनों अलग-अलग समुदायों के हैं और उन्होंने महिला के परिवार से हिंसा की आशंका से काेर्ट से सुरक्षा मांगी थी।
उधर, तालिबान ने कहा- हम ही असली सरकार हैं
आतंकी संगठन तालिबान ने भी शपथ ग्रहण समारोहों को लेकर असहमति जताई। तालिबान ने कहा कि सच यह कि अफगानिस्तान में वही सरकार की असली दावेदार है। राष्ट्रपति चुनाव के 19 फरवरी काे अाए नतीजाें में उन्हें विजेता घाेषित किया गया था। अमेरिका के शांति दूत जालमे खलीलजाद ने दोनों पक्षों से इस मुद्दे का संतोषजनक समाधान नहीं निकलने तक समारोह का आयोजन स्थगित करने की अपील की थी।
अफगानिस्तान : धमाकों के बीच गनी ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली
एजेेंसी | काबुल
अशरफ गनी ने सोमवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्हाेंने काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। इस दाैरान दाे बम विस्फाेट हुए। शपथ ग्रहण के बाद वहां जुटे लाेगाें काे संबाेधित करते हुए गनी ने कहा, “मैंने बुलेटप्रूफ नहीं पहना है। केवल मेरी शर्ट है। मैं अपना सिर कुर्बान करने काे तैयार हूं, लेकिन इन बम धमाकाें से भागने वाला नहीं हूं।’ वहीं चुनावाें में धांधली अाैर धाेखाधड़ी के आरोप लगाकर चुनाव नतीजाें काे मानने से इनकार कर चुके गनी के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी अपनी सरकार की घाेषणा कर दी है। गनी शपथ ले रहे थे, उसी समय अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी अलग से समारोह आयोजित कर राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
15 साल में 11234.12 करोड़ का बेनामी चंदा
नई दिल्ली | वर्ष 2004-05 से 2018-19 के बीच राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से 11234.12 करोड़ रु. का चंदा मिला है। सात दलों को 2,513 करोड़ रु. मिले हैं। एडीआर के मुताबिक भाजपा को 1612.04 करोड़ और कांग्रेस को 728.88 करोड़ रु. मिले हैं।
हवाई टिकट 30% तक घटे, एसी ट्रेन से भी कम
नई दिल्ली | कोरोनावायरस के डर से यात्रियों की कमी का असर हवाई यात्रा पर दिख रहा है। यात्रा.कॉम के मुताबिक कई रूट पर 20 से 30% तक दाम घट गए हैं। 10 मार्च की चेन्नई-बेंगलुरू उड़ान 1,151 और बेंगलुरू-दिल्ली की उड़ान 3,179 रु. में थी। यह सेकंड एसी ट्रेन के टिकट से कम है।
जम्मू में ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी के ठिकानाें पर छापा मारा, 25 करोड़ से ज्यादा की एफडी और गोल्ड बांड जब्त
एजेंसी | जम्मू/श्रीनगर/नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू में रियल एस्टेट कंपनी के छह स्थानों पर छापेमारी की। कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की फिक्स्ड जमा और 16 लाख रुपए के गाेल्ड बाॅन्ड जब्त किए गए हैं। ईडी प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू में प्राॅपर्टी डीलर अाैर कमीशन एजेंट अशरफ शेख और उनकी कंपनियों के बीच एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) द्वारा भूमि के अवैध अधिग्रहण से संबंधित मामले में राजेश राठौर और मोहम्मद से संबंधित आवासीय और व्यावसायिक परिसराें की तलाशी ली गई। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ये छापे मारे गए। छापे में शेख के क्रिप्टोकरंसी अाैर दुबई में 2.5 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश से संबंधित दस्तावेज को भी जब्त किया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई एेसे समय की है, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर साेमवार काे अचानक जम्मू-कश्मीर के दाैरे पर पहुंचे हैं।
अाप के निलंबित पार्षद ताहिर का भाई शाह अालम हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में लिया है। शाह अालम अाईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोपी है। इस बीच कांग्रेस ने हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस की तथ्यान्वेषण समिति ने पार्टी काे रिपाेर्ट साैंपी है।
सीएए के खिलाफ उकसाने के आरोप में पीएफआई सदस्य पकड़ा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने सीएए के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य माेहम्मद दानिश को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोक पुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जाकिर नगर से एक दंपती जहानजैब समी उर्फ दाऊद इब्राहिम उर्फ अबु मोहम्मद अल हिंद उर्फ अबु अब्दुल्ला और उसकी प|ी हिना बसीर बेग काे गिरफ्तार किया था। दंपती से एनअाईए ने भी पूछताछ की है।
गुजरात में बकरी का शिकार करते समय कुंए में गिरी शेरनी
अमरेली| गुजरात के अमरेली जिले में बकरी के शिकार का पीछा करते एक शेरनी गहरे कंुए में गिर गई। सोमवार को वन विभाग की टीम ने उसे घायल अवस्था में निकालकर पशु चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। मुख्य वन संरक्षक डीटी वसावड़ा ने बताया कि करीब 11 साल उम्र की यह शेरनी गिर वन के दलखानिया रेंज के निकट जीरा गांव के एक किसान के फार्म में बने कुंए में गिर गई थी। बाहर निकलने के प्रयास में उसके नाखून क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उसकी आंख और जांघ पर भी जख्म हैं। उसे बेहोश कर बाहर निकाला गया और
जसाधार पशु चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया।
चंडीगढ़ समेत देश के 9 एयरपोर्ट एसीआई पुरस्कार के लिए चयनित
एजेंसी| नई दिल्ली
देश के 9 एयरपाेर्ट को उनकी बेहतरीन सेवा गुणवत्ता के लिए इस साल विभिन्न श्रेणियों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों के पुरस्कार के लिए चुना गया है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा सोमवार को जारी सूची में 4 करोड़ या इससे ज्यादा यात्रियों की सालाना आवाजाही वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए मुंबई और दिल्ली को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान दिया गया है। डेढ़ से ढाई करोड़ यात्रियों की श्रेणी में हैदराबाद को दूसरा स्थान मिला है। 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्रियों की श्रेणी में लखनऊ एयरपोर्ट पहले और कोचीन एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर रहा। 20 से 50 लाख यात्रियों की श्रेणी में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहले, मेंगलुरु एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा है। सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ माहौल एवं पारिस्थितिकी के लिए 20 से 50 लाख की श्रेणी में चंडीगढ़, 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्रियों की श्रेणी में लखनऊ, डेढ़ करोड़ से ढाई करोड़ यात्रियों की श्रेणी में हैदराबाद और ढाई करोड़ से चार करोड़ यात्रियों की श्रेणी में बेंगलुरु एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है।
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग खुला, फिलहाल फंसे हुए वाहनों को ही जाने की अनुमति
श्रीनगर| कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू एनएच पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, श्रीनगर या जम्मू से वाहनों के आने से पहले रास्ते में फंसे हुए वाहनों को अपने संबंधित गंतव्य की जाने की अनुमति दी जाएगी। उसके बाद बाकी वाहनों को आने की अनुमति दी जाएगी। केंद्र शासित
उत्तराखंड: एक करोड़ रुपए की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल| उत्तराखंड के बाजपुर में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 1 करोड़ रुपए की अफीम बरामद की है। बाजपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिक्षा अग्रवाल पांडे ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर ऊधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा से रविवार को रणजीत सिंह और मोइन खान को अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों बाजपुर के बांजखेड़ा के रहने वाले हैं। मोइन खान रणजीत सिंह का नौकर है। पांडे ने कहा जांच में दोनों के पास से 6 किलो अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
पाक सीमा पार आतंक का शिकार बन रहे भारत और अफगानिस्तान
होली पर बिखरे खुशियों के रंंंग
इधर, िवपक्ष ने फारूक, उमर व मुफ्ती महबूबा की रिहाई की मांग की
विपक्ष ने जेएंडके के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत राज्य में सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग की है। विपक्ष ने कहा कि लोगों को अनिश्चित काल तक नजरबंद रखना संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को खुला उल्लंघन है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, टीएमसी अध्यक्ष ममता एचडी देवेगौडा, सीताराम येचुरी ने साेमवार काे इस संबंध में संयुक्त बयान जारी किया।
लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी का प्रमुख बनाया
15 कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों को चीफ अाॅफ डिफेंस स्टाॅफ के अधीन अाने वाले रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (खुफिया) का रक्षा महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल एएस बेदी का स्थान लेंगे, जिन्होंने फरवरी 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थी।
बेनकाब हुआ योगी सरकार का संविधान विरोधी चेहरा: कांग्रेस
लखनऊ में सीएए विरोधियों की होर्डिंग्स को हटाये जाने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि एक वर्ग विशेष के प्रति विद्वेषपूर्ण रवैया अपनाने वाले राज्य की योगी सरकार का चेहरा अदालत के फैसले से बेनकाब हो गया है। इस सरकार ने अपने स्तर से ही लखनऊ के कुछ व्यक्तियों को दंगाई बता करके सार्वजनिक सम्पत्ति नष्ट करने का दोषी मान लिया था और उन लोगों से वसूली के लिए उनके फोटो एवं पता युक्त होर्डिंग्स लगाई गई थी।
सीएए के विराेध में धरना दे रही महिला की हार्ट अटैक से माैत
लखनऊ के क्लॉक टॉवर इलाके में सीएए के विराेध में दाे महीने से चल रहे महिलाअाें के धरना-प्रदर्शन में बैठी एक महिला की रविवार काे माैत हाे गई। 55 साल की महिला फरीदा शुक्रवार काे बारिश के दाैरान भी खुले में धरने पर बैठी थी अाैर भीगने से बीमार पड़ गई थी। उसे हार्ट अटैक अाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 20 साल की बीए अंितम साल की छात्रा तैयबा की माैत 23 फरवरी काे धरना स्थल पर हार्ट अटैक से हाे गई थी। क्लाॅक टाॅवर पर महिलाअाें ने 17 जनवरी से धरना शुरू किया था।
एजेंसी | प्रयागराज/लखनऊ
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएए के विराेध में हिंसा के अाराेपियाें के पाेस्टर लगाने काे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने आरोपियों का पोस्टर हटाने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और रमेश सिन्हा की पीठ ने साेमवार काे कहा कि लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर 16 मार्च तक होर्डिंग्स हटवाएं। साथ ही इसकी जानकारी रजिस्ट्रार को दें। हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों को हलफनामा भी दाखिल करने काे कहा है। चीफ जस्टिस माथुर ने कहा, “सरकार यह बताने में नाकाम रही कि महज चंद लाेगाें की िनजी जानकारी बैनराें में क्याें दी गई? यह दिखाता है कि प्रशासन ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया।’ हाईकोर्ट के फैसले पर आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर ने कहा कि यह हमारी बड़ी जीत है। हम प्रशासन को चिढ़ाने के लिए नहीं कह रहे हैं, लेकिन कोर्ट ने हमारा दर्द समझा और जो चीज गलत थी, उसे हटाने को कहा है, हालांकि जितना नुकसान होना था, वह नुकसान हो चुका है। राज्य सरकार ने लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर ताेड़फाेड़ अाैर हिंसा के 53 अाराेपियाें से वसूली के उनके फाेटाे वाले 100 पाेस्टर लगाए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए रविवार काे अवकाश के दिन मामले की सुनवाई की थी अाैर कहा था कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के पोस्टर लगाने की सरकार की कार्रवाई बेहद अन्यायपूर्ण है। विपक्षी दलाें सपा, बसपा अाैर कांग्रेस हाईकाेर्ट के अादेश का स्वागत किया अाैर कहा कि याेगी सरकार संविधान के विरुद्ध नागरिकाें का दमन कर रही है। कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि हाईकाेर्ट का फैसला संविधान के अनुसार है।
जिनेवा में पाक के मानवाधिकार कार्यकर्ता का दावा
ये तस्वीर रायपुर के वीआईपी रोड की है, जहां छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने हाेली खेली। इस सेलिब्रिटी होली में लोगों ने भी आनंद उठाया।
चीफ जस्टिस बोले- सरकार नहीं बता पाई कि किस कानून के तहत लाेगाें के फाेटाे के पाेस्टर लगाए
यात्रियों को बढ़िया सेवाएं देने पर चंडीगढ़ टॉप पर
लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले हाईवे पर भी बर्फबारी हटाने का अभियान जारी
प्रदेश लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर बेकॉन परियोजना के तहत भारी मात्रा में बर्फबारी हटाने का अभियान चल रहा है। उधर, शोपियां को जम्मू में राजौरी व पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड और अनंतनाग-किश्तवाडा मार्ग में बर्फ जम जाने के कारण पिछले 2 माह से बंद है।
श्रीनगर-लेह हाईवे के एक रोड से बीआरओर की टीम बर्फ हटाने में जुटी।
07
, अमृतसर, मंगलवार, 10 मार्च, 2020