पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेसी सरपंच के ससुर पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 गोलियां लगने से हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वारदात बाद ब्यान लेती पुलिस - Dainik Bhaskar
वारदात बाद ब्यान लेती पुलिस
  • घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग पर गोलियां चला हुए फरार
  • डीएसपी ने कहा अज्ञात आरोपियाें खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

गोइंदवाल साहिब. कस्बे के नजदीकी गांव हंसावाला की कांग्रेसी सरपंच नवरीत कौर के बुजुर्ग ससुर काे शनिवार शाम तीन हमलावरों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 56 वर्षीय लखविंदर सिंह काे दो गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी लोगों के इकट्‌ठा होने के बाद मौके से फरार हो गए। लखविंदर को घायल हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। यह घटना सरपंच के घर से मात्र 800 मीटर की दूरी पर हुई।

घर से 800 मीटर दूर 3 बाइक सवारों ने घेरा
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे लखविंदर किसी काम से घर से बाहर गए थे। लौटते वक्त के पास ही 2 मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने अचानक से उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब आधा दर्जन फायर किए। इनमें से एक गोली लखविंदर के कंधे और दूसरी टांग पर गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

डीएसपी पहुंचे
सूचना पाकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची डीएसपी रविंदरपाल सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं हमला के पीछे के कारणों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।