सूबे में दिनभर रुक-रुककर बारिश, पारा 70 तक गिरा, हिमाचल में बर्फबारी
मौसम विभाग का दावा, अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
दो दिन खिली धूप के बाद मौसम ने बुधवार को फिर करवट ली है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सूबे में कई जगह दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही तो कहीं रात तक चलती रही। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान सामान्य के मुकाबले 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की वजह से प्रदेश एक बार फिर शीत लहर की चपेट में अा गया है। शिमला जिले समेत प्रदेश की ऊंची चाेटियाें पर रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। हरियाणा में भी पूरा दिन बारिश हुई। सिरसा, जींद व सोनीपत में ओले भी गिरे हैं।
आगे क्या...मौसम विभाग के मुताबिक िहमाचल में ताजा बर्फबारी व बारिश से सूबे में अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के पारे में और गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
पहाड़ों में बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कहां कितनी बारिश
जिला बारिश
गुरदारसपुर 12 एमएम
मुक्तसर 10 एमएम
अमृतसर 7 एमएम
फिरोजपुर 5 एमएम
कपूरथला 4 एमएम
लुधियाना 3 एमएम
किसानों के लिए...
खेती माहिरों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। अगर बारिश जारी रही तो फसलें प्रभावित होंगी। सब्जियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
तस्वीर मुक्तसर की है।