पंजाब समेत 12 राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद आईपीएल टला; यूएस में आपातकाल घोषित
सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी केस को ही सुनेगा
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने वीरवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था। हालांकि, स्कैनिंग के दौरान बेटे में वायरस के लक्ष्ण पकड़ में नहीं आए थे। हरियाणा व महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 82 हाे गई है। पंजाब के फरीदकोट में नौसेना के जवान समेत 2 व रायकोट में इटली से लौटी महिला को संदिग्ध मान भर्ती किया गया है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला व उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने आंगनबाड़ी, सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने का एलान किया। हालांकि, परीक्षाएं तय कार्यक्रम अनुसार होंगी। एनआईआईटी ने मिड सेमेस्टर ब्रेक 28 मार्च तक बढ़ा दी। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश में 1200 केस मिलने पर कोरोना को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। इससे निपटने को 50 अरब डॉलर, 3.70 लाख करोड़ रुपए का फंड भी जारी किया है। इधर केंद्र ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाला है। कालाबाजारी पर 7 साल सजा का प्रावधान है। देश में डाॅक्टराें व अस्पताल कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। बजट सत्र भी 18 मार्च को खत्म हो सकता है। ईरान से 44 भारतीय लाए गए हैं।
विदेशों से लौट कर लुधियाना में लापता हुए 7 संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
चंडीगढ़ | कोरोना प्रभावित देशों से लौटे कुल 480 लोगों में से लुधियाना शहर के 7 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में पुलिस को लगाया गया है। डीसीपी हेडक्वार्टर्स ने 7 लोगों के नाम-पते समेत लिस्ट जारी कर लुधियाना व दिल्ली पुलिस को इनकी तलाश में लगा दिया है। सरकार ने सूबे में 2200 बैड आरक्षित रखने, निजी अस्पतालों में 250 और अमृतसर व पटियाला मेडिकल कालेज में 20 वेंटिलेटर रिजर्व रखे हैं। वहीं, इटली से लौटे एसएसपी संगरूर डॉ. संदीप गर्ग एहतियातन एकांत में चले गए हैं।
{ट्रूडो की प|ी सोफी भी संक्रमित : ब्रिटेन की यात्रा से लौटी ट्रूडो की प|ी सोफी में हल्का बुखार व वायरस के लक्षण दिखाई देने पर पीएम जस्टिन ट्रूडो भी उनके साथ सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।
सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर
कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।
मौतें रोकने में भारत अव्वल, 131 देशों में वायरस, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को कोरोना का केंद्र बताया
देश मृत्युदर
अमेरिका 5.9%
चीन 3.8%*
इटली 3.8%
ईरान 2.6%
फ्रांस 1.6%
इंग्लैंड 1.2%
भारत 0.2%
खराब माहौल में भी भारत के सिर्फ तेल में ही बच गए 3.4 लाख करोड़
प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य व कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी निलेश शाह ने वर्तमान स्थिति में भारत को हो रहे 4 फायदों पर बात की...
पहली बार: सेंसेक्स में 4714 अंकों की रिकवरी, 5,380 का उतार-चढ़ाव
भास्कर एक्सपर्ट
बंद
निफ्टी 9955.20
365.05 (3.81%)
भास्कर न्यूज | मुंबई
शेयर बाजार में शुक्रवार को दो बातें पहली बार हुईं। पहली-अभूतपूर्व रिकवरी, दूसरी- सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव। बाजार खुलते ही कोरोना के खौफ से सेंसेक्स 2,534 अंक तक गिरा। इसलिए 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगाकर ट्रेडिंग रोक दी गई। 45 मिनट बाद फिर ट्रेडिंग शुरू होते ही 3600 अंक तक लुढ़क गया। फिर अचानक रिकवरी शुरू हुई और 29,388 अंक तक गिर चुका सेंसेक्स दो घंटे में ही 34,769 तक चढ़ गया। यह 5,380 अंकों का सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव है। दिन के आिखर में सेंसेक्स 1325 अंक चढ़कर 34,103 पर बंद हुआ। यानी सबसे निचले स्तर से 4714 अंक ऊपर। यह सबसे बड़ी रिकवरी है। निफ्टी 1035 पाॅइंट गिरकर 8555 तक पहुंच गया। बाद में यह 365.05 अंक की बढ़त के साथ 9955.20 पर बंद हुअा।
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।
एहतियात: मंदिर से मैदान तक मास्क...
भारत की तैयारी कुछ ऐसी : 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की
{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।
{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।
{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।
{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे। जामिया िमल्लिया इस्लामिया विवि में भी कक्षाएं बंद हुईं।
कोरोना से देश में दूसरी मौत: दिल्ली में 69 साल की महिला ने दम तोड़ा
* चीन के आंकड़ों पर दुनियाभर की एजेंसियां शक जता रही हैं।
{ चीन में 3,176 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को चीनी सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस को नियंत्रण में कर चुका है।
{चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 1,226 माैतें हो चुकी हैं।
5,123
लोगों की मौत
70,733
ठीक हो चुके
1,40,049
संक्रमित थे
सुधार के कारण: {यूएस स्टॉक, डाउ फ्यूचर्स का 1000 अंक सुधरना। {एशियाई व यूराेपीय बाजारों का 5% चढ़ना। {सेबी-अारबीअाई का िरस्क मैनेजमेंट पर अाश्वासन देना। {कच्चे तेल में िगरावट जारी रहना।
2008 के बाद लगा लोअर सर्किट, 3600 अंक गिरने के बाद 1325 अंक चढ़ा
4. मैन्युफैक्चरिंग में चीन का एकाधिकार टूट रहा
मैन्युफैक्चरिंग चीन से शिफ्ट हो रही है। भारत वहां से कंपनियों को बुला रहा है। इससे जीडीपी बढ़ेगी।
3. ब्याज दरों में कटौती संभव: दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती कर चुके हैं। आरबीआई भी ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
2. चीन से हवाला बंद, 89 हजार करोड़ रु. बचे
चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा 5.18 लाख करोड़ रु. का है। इसमें हवाला आयात भी शामिल है, जो अभी बंद है। इससे 89 हजार करोड़ रु. बचे हैं।
1. कच्चे तेल से सबसे बड़ा फायदा: कच्चे तेल की कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 35 डॉलर पर आ गई हंै। इससे अब तक सरकार के 46 अरब डॉलर (3.4 लाख करोड़ रु.) बच चुके हैं।
 1325.34(+4.04%)
34,103.48**
लोअर सर्किट
45 मिनट तक रहा**
29,388.97 निचला स्तर
34,000
33,000
32,000
31,000
30,000
29,000
31,214.13
बाजार खुला
उच्चतम स्तर
34,769.48**
पिछला बंद
32,778.14**
4.00 बजे
2.00 बजे
12.00 बजे
9.00 बजे
10.00 बजे