गुरदासपुर में एक अाैर काेराेना का संदिग्ध भर्ती, सैंपल अमृतसर भेजा
चीन से लौटे एक व्यक्ति को बुखार होने पर गुरदासपुर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह व्यक्ति करीब 2 माह पहले ही लौटा है और चीन के हयनान शहर के होटल में मैनेजर था।
टीम ने सैंपल लेकर करोना वायरस टेस्ट के लिए अमृतसर भेजा है जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। व्यक्ति गांव शिकार माछियां का रहने वाला है। नोडल अधिकारी डा. मनजिन्दर बब्बर ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति 25 फरवरी को गांव शिकार माछियां लौटा था। 25 को ही दिल्ली में उसका कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मंगलवार और बुधवार को बुखार-खांसी के चलते भर्ती हुआ है।
मान उठाया संसद में मुद्दा, इटली में फंसे भारतीयों को लाएं
चंडीगढ़ | सांसद भगवंत मान ने वीरवार को संसद में इटली में फंसे 30 विद्यार्थियों का मुद्दा उठाया। इसके बाद विदेश मंत्री एस. शंकर ने भरोसा दिया कि फंसे भारतीयों में जो कोरोना वायरस से मुक्त होगा, उनको वापस लाया जाएगा। अगर कोई पाॅजिटिव पाया गया तो उसका वहीं पर कराएंगे।
सुखबीर ने बैसाखी तक सभी रैलियां रद्द कींचंडीगढ़ | सुखबीर बादल ने कोरोना वायरस के चलते बैसाखी यानी 13 अप्रैल तक सभी रैलियां रद्द कर दी हैं। ये रैलियां कांग्रेस के विश्वासघात के खिलाफ जनता को लामबंद करने के लिए की जा रही थी। इन मीटिंगों की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
रहने वाला है। नोडल अधिकारी डा. मनजिन्दर बब्बर ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति 25 फरवरी को गांव शिकार माछियां लौटा था। 25 को ही दिल्ली में उसका कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मंगलवार और बुधवार को बुखार-खांसी के चलते भर्ती हुआ है।