पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज 13 अप्रैल तक बंद, पीयू की भी 31 मार्च तक क्लासेस सस्पेंड
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) प्रशासन ने कोरोनावायरस के खतरे से निपटने को कैंपस बंद करने का डिसीजन किया है। स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। मंगलवार शाम तक सभी हॉस्टल खाली करवा लिए जाएंगे। स्टाफ स्टूडेंट्स फैकेल्टी आदि को भेजे ईमेल में डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज सांघी ने लिखा है कि फिलहाल 13 अप्रैल तक कैंपस को बंद किया जा रहा है। इसके बाद परिस्थितियों की निगरानी जारी रहेगी और समय-समय पर सभी को इंस्टिट्यूट खुलने के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। फिलहाल इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक सभी क्लासेस सस्पेंड कर दी गई हैं। इसका नोटिफिकेशन जारी करते हुए यूनिवर्सिटी ने पंजाब, हरियाणा और यूटी गवर्नमेंट के डिसीजन का हवाला दिया है।
सेहत विभाग की निगरानी में 2215 मरीज, अस्पताल में केवल 10 मरीज भर्ती, 1 पाॅजिटिव
कोरोना वायरस काे लेकर सेहत विभाग अलर्ट है। काेराेना के अलर्ट के बाद अब तक 6850 लाेग वाया दिल्ली अाैर वाया अमृतसर पंजाब पहुंचे हैं। इनमें सेहत विभाग 6058 लाेगाें से संपर्क कर चुका है। अभी केवल 2215 मरीज ही विभाग की निगरानी में हैं। इनमें 10 मरीज विभिन्न अस्पतालाें में भर्ती हैं। एक मरीज काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है 9 काे खासी अाैर बुखार के चलते इलाज चल रहा है।
डाॅक्टरों और मुलाजिमों की रिटायरमेंट 30 सितंबर तक टली...कोरोना वायरस चलते पंजाब सरकार ने 31 मार्च को सेहत विभाग में 58 साल की नौकरी पूरी करने वाले डॉक्टरों व मुलाजिमों को सेवामुक्ति करने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार ने पत्र जारी कर कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ की 31 मार्च को होने वाली सेवामुक्ति 30 सितंबर को होगी।