पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शाह बोले- पुलिस तैनात की, 36 घंटे में हालात सुधार दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डब्ल्यूएचओ ने कहा- प्रभावित देशों में 3 गुना बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या; चीन में 24 घंटे में 22 मौतें

शिवसेना, एनसीपी ने सरकार को घेरा, जेडीयू ने बचाव किया

दिल्ली हिंसा पर संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में हंगामेदार चर्चा हुई। मामले पर कांग्रेस, बसपा, शिवसेना, सपा और एनसीपी ने सरकार को घेरा। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दिल्ली में तीन दिन तक दंगे होते रहेे। उस दौरान गृह मंत्री अमित शाह कहां थे। वह क्या कर रहे थे।

कांग्रेस के सवाल पर शाह ने कहा- लोग तो यह भी कह रहे हैं कि मैं दंगों के दौरान ट्रम्प के कार्यक्रम में था। जबकि यह कार्यक्रम पहले से तय था। इसके बावजूद मैं 24 फरवरी की शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंच गया था। ट्रम्प के साथ ताजमहल या राष्ट्रपति भवन नहीं गया। मैंने अधिकारियों के साथ तीन बैठकें कीं। पहली बैठक उसी दिन शाम 7 बजे, दूसरी बैठक 25 फरवरी को सुबह 8 बजे और तीसरी बैठक शाम 6:30 बजे की। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी कहा कि वह हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलें। पुलिस का मनोबल बढ़ाएं। 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे हिंसा की पहली खबर आई थी। जबकि 25 फरवरी को रात 11 बजे हिंसा की आखिरी खबर आई। पुलिस ने 36 घंटे में हालात संभाल लिए। हिंसा को दिल्ली की 13 फीसदी आबादी तक सीमित रखने का काम दिल्ली पुलिस ने किया।

सस्ती लोकप्रियता के लिए न्यायपालिका की छवि काे धूमिल करने वाले देश में अनेक लोग: सीजेआई

नई दिल्ली। सुप्रीम काेर्ट ने जजों पर अकसर लगाए जाने वाले आरोपाें काे लेकर चिंता जताई है। भ्रष्टाचार करने की संभावना के चलते एक जज काे बर्खास्त करने के फैसले को पलटते हुए सुप्रीम काेर्ट ने जज को बहाल करने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस बीआर गवई और सूर्य कांत की पीठ ने कहा कि देश में एेसे अनगिनत लोग हैं, जो सस्ती लोकप्रियता के लिए न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे लोगों से बार के असंतुष्ट सदस्य भी अकसर हाथ मिला लेते हैं। जज उनके लिए आसान टारगेट होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 6 मार्च को उत्तर प्रदेश की पूर्व अतिरिक्त जिला जज साधना चौधरी की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया। चीफ जस्टिस ने आदेश में कहा कि 19वीं सदी से न्यायपालिका का एक सिद्धांत रहा है कि एक जज को उसके द्वारा सुने गए मुकदमे के नतीजे के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

मैक्सिकोः हिंसा के खिलाफ महिलाओं की हड़ताल से थम गया देश, पूछा- हमारे बिना दुनिया कैसी होगी, अंदाजा लगा लीजिए

पॉलिना विलेगास | मैक्सिको सिटी

राजधानी मैक्सिको सिटी के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को वातावरण शांत था। ट्रैफिक से भरा रहने वाला शहर सूना पड़ा था। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजारों से महिलाएं गायब थीं। देश थम सा गया था। लेकिन इसकी वजह कोरोनावायरस नहीं, बल्कि वे महिलाएं थीं, जो अपने ऊपर हो रही हिंसा के खिलाफ हड़ताल पर थीं। हर तरफ सिर्फ पुरुष नजर आ रहे थे। महिलाओं के बिना खाली पड़ी जगहों की तस्वीरें दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हैं। यहां तक ​​कि राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर की डेली प्रेस ब्रीफिंग में भी कुर्सियां खाली थीं। महिला पत्रकारों ने इसका बहिष्कार किया था। महिलाओं ने अपराधियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए पूछा- देख लीजिए, हमारे बिना दुनिया कैसी हो जाएगी, इसका अंदाजा लगा लीजिए। मैक्सिको में रोज 10 महिलाओं को मार दिया जाता है। ऐसा ही चलता रहा, तो वे हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी। एक्टिविस्ट लोरना वोल्फर ने कहा- एक ऐसे देश में रहना अब संभव नहीं है, जहां किसी महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी जाती है, वह भी बिना किसी गुनाह के।

राष्ट्रपति ओब्रेडोर महिलाओं पर अत्याचारों के लिए अतीत की उदारवादी नीतियों को जिम्मेदार बताते हैं। उन्होंने हड़ताल को उचित बताया, लेकिन यह भी कहा कि विरोधी उन्हें नाकाम होते देखना चाहते हैं, इसलिए मार्च और हड़ताल को भड़का रहे हैं। इससे पहले महिला दिवस के मौके एक लाख से ज्यादा महिलाओं ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया था।

जेएंडके पर भारत ने पाक काे यूएनएचअारसी में मानवाधिकाराें पर फटकारा

जिनेवा | भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर पर मानवाधिकार का उल्लंघन का अाराेप लगाने वाले पाक काे करारा जवाब दिया है। भारत ने पाक पर कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया काे गुमराह करने का अाराेप लगाया अाैर कहा कि अपने यहां अातंकवादी कैंपाें काे राेक पाने नाकाम पाक काे मानवाधिकाराें पर भारत काे सीख देने की जरूरत नहीं है।

पाक, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका की जेलों में 1487 भारतीय कैद


नई दिल्ली | नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की जेलों में 1,487 भारतीय बंद हैं। लापता सैनिकाें अाैर युद्ध कैदियाें सहित 83 भारतीय पाक की हिरासत में हैं। लोकसभा में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने युद्धबंदियाें अाैर सैनिकाें की रिहाई का मामला पाक के साथ लगातार उठाया है।

खुलासा: जीआईए ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, कहा- दिल्ली हिंसा साजिश


{दिल्ली हिंसा पर बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों के समूह (जीआईए) ने बुधवार को गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जीआईए की संयोजक मोनिका अरोड़ा ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दिल्ली में हिंसा पूरी तरह साजिश थी। ‘लेफ्ट-जिहादी मॉडल ऑफ रिवॉल्यूशन’ ने इसकी योजना बनाई थी।

एनडीए का पलटवार: कहा- विपक्ष ने दिए भड़काऊ बयान, अब दोष भाजपा को दे रहे

{भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा- 14 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि कायर हैं वे लोग जो घर से नहीं निकले। इसके बाद उमर खालिद ने कहा कि सड़कों पर उतरना है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि हम 15 करोड़ हैं, लेकिन सब पर भारी पड़ेंगे। अब विपक्ष भाजपा नेताओं के बयानों को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन इनके बयान तो हिंसा के बहुत पहले या बाद के हैं।

{जेडीयू सांसद राजीव रंजन चौधरी ने कहा- दिल्ली में जो हिंसा हुई है, उसके पीछे कहीं न कहीं सीएए विरोधी प्रदर्शनों से उपजा माहौल है। सीएए का विरोध करना है तो सरकार से कहिए न कि हम एक्ट के फलां प्रावधान का विरोध करते हैं। जब पीएम ने कहा है कि एनआरसी लाने का कोई विचार नहीं है तो फिर क्यों भ्रम है।

विपक्ष का हमला: कहा- मुस्लिम सुरक्षित नहीं, दंगों पर अटलजी की नसीहत याद करेें

{एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने गुजरात दंगों की याद दिलाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ऐसा वाकया एक राज्य में पहले हुआ था। तब अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि राजधर्म का पालन करें।

{सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा- इस देश में मुसलमानों की जिंदगी महफूज नहीं है। बसपा के रितेश पांडेय बोले- यह नरसंहार का मामला है। शिवसेना विनायक राउत ने कहा- शाहीन बाग में 20-25 लोगों के प्रदर्शन में हजारों की तादाद में लोग शामिल हो गए। गृह मंत्री और खुफिया एजेंसियां क्या कर रही थीं?

{एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- पीएम मोदी को एक महिला ने भगवान बताया था। इस पर पीएम भावुक हो गए थे। वह कैसे भगवान हैं, जिनका दिल हिंसा में हुई इतनी मौतों पर नहीं पिघला।

पार्टी छोड़ने से पहले राहुल और सोनिया से मिलना चाहते थे सिंधिया, वक्त नहीं दिया गया

सिंधिया इकलौते शख्स जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे: राहुल

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बेहद करीबी रहे पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में चले गए। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि सिंधिया ने पार्टी छोड़ने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। हालांकि, राहुल ने कहा कि सिंधिया इकलौते ऐसे शख्स थे, जो उनके घर कभी भी आ सकते थे। सिंधिया ने इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की, पर किसी प्रमुख कांग्रेस नेता ने उन्हें वापस लाने की कोशिश नहीं की। उल्टा कांग्रेस ने निकाल दिया।

पिछली 4 सदियों की बड़ी महामारी और इनसे मौतें

{(प्लेग-1720) में पूरी दुनिया में प्लेग फैला था। इसे ग्रेट प्लेग ऑफ मार्सिले कहा जाता है। प्लेग से 1 लाख मौतें हुई थीं। कुछ महीनों में ही 50 हजार लोग मारे गए। बाकी 50 हजार अगले 2 साल में मर गए।

{(कॉलेरा-1820) में एशियाई देशों में कॉलेरा ने फैला। इसकी चपेट में जापान, खाड़ी देश, भारत, बैंकॉक, मनीला, जावा, ओमान, चीन, मॉरिशस, सीरिया आए। सिर्फ जावा में 1 लाख लोगों की मौत हुई थी।

{(स्पैनिश फ्लू- 1920) इसका सबसे ज्यादा असर 1920 में देखने को मिला। पूरी दुनिया में 2 से 5 करोड़ के बीच लोग मारे गए थे।

{(स्वाइन फ्लू-2009) 2009 में फैला था। इससे दुनियाभर में करीब 6 लाख लोगों की मौत हुई थी। 11 साल बाद भी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

{(इबोला-2014) पश्चिम अफ्रीकी देशों गिनी, सियेरा लियोन और नाइजीरिया में इबोला फैला था। इससे करीब 12 हजार मौतें हुई थीं।

पश्चिम बंगाल: चिटफंड घोटाले को लेकर 16 जगह सीबीआई के छापे

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले को लेकर सीबीआई ने पूरे राज्य में 16 जगहों पर छापे मारे। इसके अलावा हैदराबाद में एक जगह छापेमारी की। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मई 2017 में अशोका ग्रुप आॅफ कंपनीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए केस के सिलसिले में की गई है। बताया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर लोगों को तगड़ा रिटर्न देने का झांसा देकर 20 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके बाद परिपक्वता अवधि के बाद लोगों को पैसे नहीं लौटाए गए।

2036 तक राष्ट्रपति रहना चाहते हैं पुतिन, संविधान बदलने का प्रस्ताव


एजेंसी | मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह उस कानून का समर्थन करेंगे, जिसके लागू होने पर उन्हें 2024 में राष्ट्रपति के रूप में पांचवां कार्यकाल चलाने की अनुमति मिलेगी। अप्रत्याशित रूप से रूस की संसद के निचले सदन में 27 साल पुराने संविधान को बदलने का प्रस्ताव लाया गया है। यह प्रस्ताव पारित होता है तो पुतिन 2036 तक राष्ट्रपति बने रह पाएंगे। संसद के निचले सदन ड्यूमा में यह प्रस्ताव रखा गया है। पुतिन ने कहा कि उनका मानना है कि उन्हें रूस की स्थिरता के लिए फिर से सत्ता में आना चाहिए। भले ही भविष्य के अध्यक्षों के लिए दो कार्यकाल की बाध्यता कायम रहे। ड्यूमा में यूनाइटेड रशिया पार्टी बहुमत में है, इसलिए माना जा रहा है कि प्रस्ताव पास हो जाएगा। इससे पुतिन को छह-छह साल के लिए दो और कार्यकाल पूरा करने का मौका मिल जाएगा। पुतिन का मौजूदा कार्यकाल 2024 में पूरा होने वाला है। पुतिन ने सांसद वेलेंतीन तेरेशकोवा की ओर से लाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है।

दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत

िनर्भया : दोषी पवन ने दाे पुलिसकर्मियाें के खिलाफ दी याचिका

सदन में बहस: गुजरात दंगों से लेकर एनआरसी तक गूंजते रहे

72 दिनों में 6 महाद्वीपों के 120 देशों में पहुंचा संक्रमण; अब तक 4600 मौतें, 1.25 लाख से ज्यादा चपेट में आए

50% पाक महिलाओं के पास खुद का फोन, 19% इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं

ब्रिटेनः बजट के दौरान संसद के बाहर पर्यावरण कार्यकर्ताओं प्रदर्शन, झड़प भी

पाकिस्तानः गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रहा एफ-16 विमान क्रेश, पायलट की मौत

मैक्सिकोः दो भूमिगत मेट्रो ट्रेन टकराईं, एक यात्री की मौत, 41 से ज्यादा घायल

कांग्रेस में राहुल काे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठी

 विंडो**

मैक्सिको में जनवरी 2019 से सितंबर तक 2,833 महिलाओं की हत्या हुई थी। हिंसा के खिलाफ महिलाओं की हड़ताल का खामियाजा अर्थव्यवस्था को भी भुगतना पड़ा। बिजनेस ग्रुप कॉन्सानको सर्वितुर के मुताबिक हड़ताल से देश को महज एक दिन में करीब 9721 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। आप महिलाओं की अनदेखी कर ही नहीं सकते।

हड़ताल से एक दिन में 9,700 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान

 }महिलाओं ने एक दिन के लिए घर से लेकर बाहर तक के काम करने से इनकार किया

नई दिल्ली | िनर्भया के सामूहिक दुष्कर्म अाैर हत्या के गुनहगाराें मंे से एक पवन गुप्ता ने दिल्ली के मंडावली जेल के दाे पुलिसकर्मियाें के खिलाफ काेर्ट में याचिका दायर की है। पवन ने इन पुलिसकर्मियाें के खिलाफ उसे मारने-पीटने के अाराेप में एफअाईअार दर्ज किए जाने का अादेश देने का अनुराेध किया है। उसका अाराेप है कि पुलिसकर्मियाें की पिटाई से उसके सिर में गंभीर चाेट लगी थी। काेर्ट ने मंडावली जेल प्रशासन काे नाेटिस जारी किया है अाैर गुरुवार काे जवाब मांगा है। िनर्भया के चाराें गुनहगार ितहाड़ जेल में बंद है। पूर्व में पवन मंडावली जेल में ही बंद था।

{ईडी ने दिल्ली हिंसा को लेकर पार्षद ताहिर हुसैन और पीएफआई पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने हिंसा को लेकर ताहिर के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम आबिद, मोहम्मद शादाब और राशिद सैफी हैं। ये तीनों हिंसा के दौरान 24 फरवरी को ताहिर के साथ थे।


संसद का सत्र }दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा


{भाजपा का अगला दांव पुड्‌डुचेरी: 33 सीटों की पुड्‌डुचेरी विधानसभा में भाजपा के 3 मनोनीत सदस्य हैं। वह एनडीए दलों एआईएनआरसी, एआईएडीएमके के जरिए कांग्रेस नेतृत्व सरकार को चुनौती दे सकती है।

सीटें: कांग्रेस: 15, डीएमके: 3, निर्दलीय: 1; एनडीए: 11

यशोधरा राजे सिंधिया

1994 से भाजपा में। मप्र सरकार में मंत्री भी रहीं।

{माधव राव ने मां विजया राजे की तरह जनसंघ से राजनीति शुरू की थी। बहनें वसुंधरा, यशोधरा शरू से भाजपा में।

दुष्यंत सिंह

2004 से लगातार भाजपा सांसद। वसुधरा के बेेटे हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया

1984 से भाजपा में। राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

2001 से 10 मार्च 2020 तक कांग्रेस में। अब भाजपा में।

माधवराव सिंधिया

7 साल जनसंघ में। कांग्रेस में 19 साल। 2 साल अपनी पार्टी।

तीन मोड़, जो नए रास्ते पर सिंधिया को ले गए

{सीएम बनने की होड़: केंद्र में कांग्रेस कमजोर हुई तो 2018 में सिंधिया, कमलनाथ मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुए। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, सिंधिया चुनाव अभियान प्रमुख बनाए गए। कांग्रेस चुनाव जीती तो कमलनाथ सीएम बने। सिंधिया भी सीएम बनना चाहते थे।

{प्रदेशाध्यक्ष पद: लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया। इधर वह गुना में हार गए।

{राज्यसभा सीट: सिंधिया राज्यसभा सीट चाहते थे। सूत्र कह रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं ने इसमें बाधा डाली। जबकि भाजपा ने मंजूरी दे दी।

सियासत में सिंधिया परिवार

कांग्रेस नेता सिंधिया ने क्यों छोड़ी पार्टी

विजया राजे सिंधिया: कांग्रेस से 1957 में शुरुआत। 1967 में जनसंघ होकर अंत तक भाजपा में।

मेडिकल साइंस की भाषा में महामारी उस संक्रामक बीमारी को कहते हैं जिससे एक ही समय में दुनियाभर के लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हो सकते हैं। ताजा उदाहरण साल 2009 में फैला स्वाइन फ्लू है। इससे दुनिया में लाखों लोगों की मौत हुई थी। किसी नए वायरस के जरिए फैलने वाली महामारी खतरनाक होती है क्योंकि ये लोगों में आसानी से फैल सकती है और ज्यादा वक्त तक मौजूद रह सकती है।

महामारी: एक ही समय में दुनियाभर के लोग प्रभावित होते हैं

चीन से बाहर सबसे ज्यादा मामले यूरोपीय देशों में, खाड़ी देशों में ईरान की स्थिति सबसे खराब

वॉशिंगटन/बीजिंग/ | दुनिया के 120 देश और तकरीबन सभी महाद्वीप कोरोनावायरस की चपेट में हैं। इससे अब तक 1.25 लाख से ज्यादा व्यक्ति संक्रमित हैं जबकि 4600 लोग मारे जा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोनावायरस का फैलाव बेहद तेजी से हो रहा है। प्रभावित देशों में इसकी संख्या 3 गुना बढ़ रही है। चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है। यहां 24 घंटे में 168 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। यहां अब तक 631 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

{ चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है। यहां 24 घंटे में 168 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। अब तक 631 की मौत हुई है, जबकि 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

{अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क में नेशनल गार्ड्स को उतार दिया गया है। अमेरिका ने ईरान की जेलों में बंद अपने कैदियों को भी जल्द रिहा करने की मांग की है।

{ब्रिटेन में 8 लोगों की मौत हुई है, वहीं 450 से ज्यादा लोग चपेट में हैं। स्वास्थ्य मंत्री नादिन डोरिस भी वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

{चीन में पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत हुई है। अब तक 3136 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 80,778 लोग संक्रमित हैैं। चीन में वुहान को छोड़कर दो दिन में कहीं से कोई नया मामला सामने नहीं आया। वुहान में कुछ उद्योग भी शुरू हो गए हैं।

5

न्यूजीलैंड

500-1,000 1,000-10,000 100-500 10,000 से ज्यादा

कोई नहीं 10-50 100-500

दुनिया में कुल संख्या

1.25 लाख केस

4,600 मौतें

107

ऑस्ट्रेलिया

178

सिंगापुर

118

हांगकांग

696

क्रूज

581

जापान

80969

चीन

7755

द. कोरिया

1629

जर्मनी

9000

ईरान

10149

इटली

458

ब्रिटेन

1784

फ्रांस

93

कनाडा

1056

अमेरिका

2174

स्पेन

34

ब्राजील

इस्लामाबाद | मोबाइल फोन रखने और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले पुरुषों और महिलाओं की संख्या का सबसे ज्यादा अंतर पाकिस्तान में है। 15 देशों में कराए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। सर्वे में पता चला कि पाकिस्तान में मोबाइल फोन के स्वामित्व के संबंध में लैंगिक असमानता 38% है। यानी करीब 81% पाकिस्तानी पुरुषों की तुलना में केवल 50% महिलाओं के पास ही मोबाइल है। इसी तरह इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों का अंतर 49% है। यानी 37% पाकिस्तानी पुरुषों के मुकाबले में सिर्फ 19% महिलाएं ही अपने मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं। ‘मोबाइल जेंडर गैप रिपोर्ट 2020’ शीर्षक के नाम से जारी यह रिपोर्ट जीएसएमए के सालाना इंटेलीजेंस कंज्यूमर सर्वेक्षण मध्यम और कम आय वाले 15 देशों के आधार पर तैयार की गई है।

लंदन | यूरोपीय यूनियन से बाहर होने के बाद ब्रिटेन में पहली बार बजट पेश किया गया। इस दौरान पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और क्लाइमेट चेंज को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। वे पर्यावरण की दिशा में बड़े कदम उठाने और बजट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा।

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियों में जुटा पाकिस्तान एयर फोर्स का एफ-16 विमान प्रदर्शन के दौरान क्रेश हो गया। इसमें उसके पायलट विंग कमांडर नोमान अकरम की मौत हो गई। 23 मार्च को पाकिस्तान का गणतंत्र दिवस है। 1981 से अब तक पाकिस्तान में तकनीकी कारणों से क्रेश होने वाला यह 10वां एफ-16 विमान है।


मैक्सिको सिटी | मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी में

बुधवार को दो मेट्रो ट्रेन आमने-सामने टकरा गईं। ये दोनों ही भूमिगत मेट्रो नेटवर्क से जुड़ी हैं। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 41 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा राजधानी के तकुबया मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से करीब 6 लोगों की हालत गंभीर है।

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव रहे ज्याेतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छाेड़कर भाजपा में शामिल हाेने के बाद पार्टी में नेतृत्व बदलाव की मांग उठने लगी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। सिंधिया काे लेकर कहा कि ये राजे रजवाड़े इंतजार नहीं कर सकते हैं क्या? उदित राज ने दावा किया कि सिंधिया को पार्टी से राज्यसभा का टिकट मिलना था और मध्य प्रदेश पार्टी अध्यक्ष का पद भी। उन्होंने कहा, “सिंधिया ने एक बड़ी गलती की है और वह अपने फैसले पर जोर देंगे।

10

अमृतसर, वीरवार, 12 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...