पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवसेना नेता का दावा -खालिस्तानियों ने सुपारी देकर गैंगस्टरों से करवाई भाई की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला के आढ़ती मुकेश नैय्यर की फाइल फोटो, जिसकी बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। - Dainik Bhaskar
बटाला के आढ़ती मुकेश नैय्यर की फाइल फोटो, जिसकी बीते दिनों हत्या कर दी गई थी।
  • बटाला में 25 फरवरी को सुबह करीब 4 बजे किया गया था फल-सब्जी के आढ़ती मुकेश नैय्यर का मर्डर
  • पुलिस पहले हत्या की वजह प्रेम संबंध मान रही थी , अब लूट को वजह बता रही है, परिजनों ने उठाए सवाल

बटाला. शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा ने आढ़ती की हत्या के पीछे भारतविरोधी ताकतों के हाथ होने के की बात कही है। उन्होंने कहा कि  खालिस्तानियों ने उन बदमाशों को सुपारी देकर यह हत्या करवाई है, जो इस स्कूल के संचालक के रिश्तेदार हैं। वारदात के बाद आरोपी जरूर स्कूल में ही घुसे होंगे।
घटना 25 फरवरी 2020 की सुबह करीब चार बजे की है, जब शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैय्यर के छोटे भाई मुकेश की गला रेतकर किसी ने हत्या कर दी थी। आढ़त पर जाने के लिए निकले मुकेश का शव घर से सिर्फ 150 गज की दूरी पर पाया गया था। 

स्कूल संचालक पर आरोप
उन्होंने कहा कि मुकेश की हत्या खालिस्तानियों ने गैंगस्टरों से करवाई है। ये गैंगस्टर गली में ही चल रहे स्कूल के संचालक रिश्तेदार हैं। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उसी वक्त स्कूल का गेट खुला। लाइट वगैरह पड़ने की वजह से दिखाई नहीं दे रहा, पर पूरा यकीन है कि हमलावर स्कूल में एंटर हुए हैं। स्कूल के बाहर बहुत सारा खून भी मिला था। अगर पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर कत्ल के पीछे की असल वजह का खुलासा नहीं किया तो हाईकोर्ट में पुलिस जांच के खिलाफ रिट दायर कर सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। इसके अलावा मृतक मुकेश की पत्नी ने अपने बच्चों समेत थाना सिटी के आगे खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।


पुलिस ने पहले प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात कही थी। बाद में पुलिस ने कहा था कि लूट की वजह से हत्या की गई है। हालांकि शिवसेना नेता का कहना है कि अगर लूट के लिए ही हत्या की गई होती तो जेब वाले 70 हजार रुपए और पहने हुए गहने क्यों छोड़े गए।

इस पहलू से भी जांच कर लेंगे: एसएसपी
दूसरी ओर इस बारे में एसएसपी बटाला ने कहा, 'मृतक मुकेश के परिवार ने पहले ऐसी कोई सूचना नहीं दी कि घटनास्थल पर स्थित स्कूल का संचालक गैंगस्टरों का रिश्तेदार है। इस पहलू पर भी जांच कर लेंगे। अगर पुलिस जांच में मुकेश की  हत्या से स्कूल मालिक का किसी तरह का संबंध निकलेगा तो सामने लाया जाएगा। पकड़े गए दोनों आरोपियों से ज्वांइट इंटेरोगेशन सेंटर में सख्ती से पूछताछ की गई है। फिलहाल दोनों ने मुकेश की हत्या की बात कबूली है और उसकी हत्या के पीछे लूट को वजह बताया है।

खबरें और भी हैं...