पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिद्धू ने बनाया ‘जीतेगा पंजाब’ नाम से यू-ट्यूब चैनल, बाेले- पतझड़ के बाद बहार अाती है, पंजाब पर कुछ हुक्मरान हावी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाेकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह से हुए टकराव के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर 9 महीने से मौन पूर्व लोकल बॉडीज मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू दोबारा सामने अा गए हैं। इस बार उन्होंने साेशल मीडिया पर ‘जीतेगा पंजाब’ नाम से अपना खुद का चैनल शुरू किया है। शनिवार काे इस चैनल पर पोस्ट पहले वीडियो में सिद्धू ने अपने चिर-परिचित स्टाइल में पंजाब के लोगों को अपना ‘मेहरम’ और ‘रहबर’ बताते हुए कहा कि लंबे चिंतन के बाद उन्होंने यह रास्ता चुना है जहां वह सिर्फ जनता और पंजाब की आवाज बुलंद करेंगे। अमृतसर में कोठी के लॉन में शूट किए वीडियो में कैप्टन का जिक्र न कर अलग राह पर चलने के संकेत दिए। पतझड़ के बाद बहार अाने का उदाहरण देते हुए सिद्धू ने लाेगाें से गुरुघर में अपना विश्वास बनाए रखने और पंजाब काे दुनिया के सबसे बड़े ब्रान्ड के रूप में दोबारा स्थापित करने की अपील की।

सिद्धू बोले-अपनी बात ज्यों की त्यों पहुंचाने को शुरू किया चैनल


शनिवार काे पोस्ट वीडियो में दरबार साहिब, बाज और महाराजा रणजीत सिंह काे दिखाने वाले सिद्धू ने अपने चैनल के ‘लोगो’ में उड़ते हुए बाज को रखा है। सियासी जानकारों के मुताबिक सिद्धू ने भगत सिंह के जरिये संघर्ष, महाराजा रणजीत सिंह के जरिये इंसाफ-परस्ती और बाज के जरिये शक्ति व दूरदर्शिता का संदेश देने की कोशिश की है। वीडियो में सिद्धू ने कहा कि पंजाब पर कुछ बरसाें से चार-पांच हुक्मरानों ने कब्जा कर रखा है लेकिन अब वह अपने चैनल के जरिए पंजाब से जुड़े तमाम मुद्दों पर जनता से रूबरू होंगे।

सिद्धू के चैनल लांच से पंजाब की सियासत गरमाई...सिद्धू के चैनल लॉन्च से पंजाब में सियासत गर्म हाे गई है। चैनल का नाम ‘जीतेगा पंजाब’ रखकर सिद्धू ने एक तरह से ये भी कह दिया है कि कैप्टन की अगुवाई वाली सरकार पंजाब के मुद्दों और लाेगाें का भला नहीं कर पा रही। कैप्टन से मतभेदों के चलते सिद्धू 21 जुलाई 2019 को चंडीगढ़ की सरकारी कोठी खाली कर अमृतसर लौट अाए थे। तब से वह एक-अाध बार ही सामने अाए और पंजाब या पंजाब सरकार काे लेकर कुछ नहीं कहा।

खबरें और भी हैं...