सुच्चा सिंह तीसरी बार पंथ वापसी को अकाल तख्त साहिब पर पहंुचे
अश्लील वीडियाे के मामले में 5 अक्टूबर 2017 काे पंथ से निष्कासित पूर्व मंत्री व एसजीपीसी मेंबर सुच्चा सिंह लंगाह ने 2 साल 7 माह में तीसरी बार श्री अकाल तख्त पर लिखित दरखास्त देकर पंथ वापसी की अपील की। लंगाह की तरफ से दी गई दरखास्त में कहा गया है कि उन्हें 5 अक्टूबर 2017 काे श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पंथ से निष्कासित कर दिया था। यह भी लिखा है कि काेई भी सिख गुरुघर की खुशियाें से वंचित नहीं रहना चाहता। लंगाह ने अपने पत्र मेंे लिखा कि वह हमेशा ही श्री अकाल तख्त साहिब काे समर्पित रहे हैं अाैर भविष्य में भी रहेंगे। इससे पहले पंथ वापसी के लिए 18 अगस्त 2018 काे पत्र श्री अकाल तख्त साहिब पर दिया था। इसके बाद 17 अक्टूबर 2019 काे दाेबारा पंथ वापसी की अपील की थी।