पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अमृतसर. जलियांवाला बाग कांड एंट्री टिकट का रास्ता साफ हो गया है। यहां आने वाले टूरिस्टों को तभी प्रवेश मिलेगा, जब वह टिकट कम पर्ची को इस मशीन से स्कैन करेंगे। इसके लिए नौ मशीनें मंगवाईं गई हैं। बता दें काम के दौरान विवाद बाग के मुख्य गेट के पास स्थापित शहीद ऊधम सिंह के बुत के निकट टिकट काउंटर लगाया जाने लगा था तब विवाद पैदा हो गया था।
ऑल इंडिया सर्व कंबोज सभा ने प्रधान शिंदरपाल सिंह बॉबी कंबोज ने इसका विरोध किया था। इनका तर्क था कि काउंटर लगने से ऊधम सिंह का बुत छिप रहा है। सौन्दर्यीकरण के चलते बाग में दो महीने तक प्रवेश बंद कर दिया गया है और 12 अप्रैल को खोला जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर होगा विरोध : कंबोज बिरादरी
सर्व धर्म कंबोज सभा के प्रधान शिंदरपाल सिंह ने कहा हमारे साथ धोखा हुआ है। ट्रस्ट के मेंबर श्वेत मलिक ने भरोसा दिया था कि वह टिकट काउंटर को हटवाएंगे, लेकिन एेसा नहीं किया गया। कंबोज बिरादरी राष्ट्रीय स्तर पर विरोध दर्ज करवाएगी।
टिकट लगाए जाने की मुझे जानकारी नहीं: तरलोचन
जलियांवाला बाग मेमोरियल ट्रस्ट के मेंबर तरलोचन सिंह ने कहा, टिकट लगाने के बारे में अभी तक ट्रस्ट की न तो मीटिंग हुई और न ही मंजूरी दी गई है। फिलहाल टिकट लगाने जैसी कोई बात नहीं है। मशीनें कैसे आ गईं, यह मुझे पता नहीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.