पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरुद्वारे में डेढ़ करोड़ के हिसाब को लेकर 2 गुट भिड़े, तलवारें लहराईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खड्डी पुल पर चेकिंग के लिए नाके के दौरान पुलिस ने खानपुर से पठानकोट आ रही जीप में आए 2 युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने मौजूद पुलिसकर्मियों पर जीप चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी को भगा लिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाई और जीप का पीछा कर जीप सवार 2 युवकों को पकड़ा तो दोनों ने डीएसपी-डी मनिंद्रपाल से हाथापाई की। इससे डीएसपी-डी के हाथ पर चोट लग गई। इसके बाद युवकों ने जीप को भगा लिया। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को डिफेंस रोड स्थित प्रताप वर्ल्ड स्कूल के पास पकड़ लिया और जीप कब्जे में लेकर दोनों का देर रात सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। पुलिस ने जीप कब्जे में लेकर शाहपुरकंडी थाने में दोनों आरोपियों मनवाल बाग निवासी सुमित ठाकुर व अमित सिंह के खिलाफ 307, 353, 186, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लेखराज ने बताया कि डीएसपी-डी मनिंद्रपाल सिंह व पुलिस पार्टी शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे खड्डी पुल के पास लगाए नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

पाक से आई एक किलो हेरोइन, पिस्टल और 6 कारतूस पकड़े

भास्कर न्यूज | ममदोट/फाजिल्का

बीएसएफ की 124 बटालियन के जवानों ने सीमा पार पाक तस्करों की ओर से भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई एक किलो हेरोइन, एक पिस्टल, 6 कारतूस व एक मैग्जीन बरामद की है। बटालियन की चेक पोस्ट राजा मोहतम के क्षेत्र से यह सामान बरामद किया गया है। बीएसएफ ने बरामद किए सामान को जांच के लिए पुलिस थाना लक्खोके बहराम के हवाले कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात बीएसएफ के जवान चेक पोस्ट पर लगी कंटीली तार पर गश्त कर रहे थे रात को पाक की तरफ हलचल दिखाई दी। कुछ फेंके जाने की आवाज सुनाई दी। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। शनिवार सुबह जब सर्च अॉपरेशन के दौरान खेत में पड़ा एक पैकेट मिला। इसकी तलाशी ली गई ताे उसमें से हेरोइन मिली।

नौकरी का झांसा देकर ठगे 8.80 लाख रुपए

फिरोजपुर| रुहेला गांव में एक व्यक्ति के साथ उसकी बहू को अध्यापिका लगवाने का झांसा देकर 8.80 लाख रुपए ठगे हैं। जरनैल सिंह निवासी गांव रुहेला हाजी ने बताया कि बहू को अध्यापिका की नौकरी लगवाने के लिए मेजर सिंह, नीलम, गुरदेव, जगतार सिंह, कैलाश कौर ने ठगी मारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

शैलर मालिकों से धोखाधड़ी करने वाले 5 युवक अरेस्ट मास्टरमाइंड वकील फरार

भास्कर न्यूज | फाजिल्का

फाजिल्का पुलिस ने ट्रक की जाली नंबर प्लेटें लगाकर बासमती खुर्दबुर्द करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 395 बोरी परमल गोल्ड चावल बरामद किए गए है, जिनकी कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई में पेशे से वकील गिरोह का मास्टरमाइंड फरार हो गया। शनिवार को सीआईए स्टाफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी (डी) भूपिंदर सिंह भुल्लर और सीआईए इंचार्ज शिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए गिरोह का मास्टरमाइंड गुरसेवक सिंह निवासी कांशी राम कालोनी फाजिल्का है। वह पेशे से वकील है और इस गिरोह को जाली आईडी पर सिम खरीदकर देता था। वह अन्य भी कई गैर कानूनी धंधे करता और कराता है। डीएसपी भूपिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह ट्रक पर जाली नंबर लगाकर अमृतसर से शैलर मालिकों के करीब 1221 गट्टे चावल बासमती और कैथल से 700 गट्‌टे चावल गायब किए थे, जिन की कीमत करीब 19 लाख रुपए बनती है।

राइस मिल में मजदूर का सिर मशीन से कटकर हुआ अलग

फाजिल्का | जलालाबाद की दशमेश राइस मिल में काम कर रहे एक मजदूर की मशीन की चपेट में आने से गर्दन धड़ से अलग हो गई। पुलिस ने फाजिल्का के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। थाना सिटी की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कि निर्मल सिंह वासी मोहर सिंह उर्फ धरमू वाला प्रात: 5 बजे दशमेश राइस मिल जलालाबाद में काम कर रहा था। इस दौरान उसका कंबल मशीन में फंस गया और मशीन ने उसे अपनी तरफ खींच लिया। इस हादसे में मशीन ने उसकी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मृतक निर्मल सिंह की प|ी कुमारी शारदा सिन्हा ने बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हुईं महिलाएं, जन औषधि केंद्रों की शुरुआत

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इस क्वेश्चन पेपर से आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।

1. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली से ........... के बीच नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने जा रहा है।

(अ) देहरादून (ब) मनाली

(स) रांची (द) बीकानेर

2. नेशनल डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) की शुरुआत कब हुई थी?

(अ) 1970 (ब) 1975

(स) 1986 (द) 1991

3. बेंगलुरु में इंडिया नैनो कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन का आयोजन किसने किया?

(अ) डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

(ब) जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च

(स) गवर्नमेंट ऑफ कर्नाटका

(द) सभी

4. महिम वर्मा को किस क्रिकेट एसोसिएशन का सेक्रेटरी चुना गया है।

(अ) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश

(ब) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तरप्रदेश

(स) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र

(द) क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

5. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) का मुख्यालय कहां स्थित है?

(अ) कोलकाता (ब) नई दिल्ली

(स) देहरादून (द) मुंबई

6. गुजरात राज्य सरकार ने सूर्या गुजरात स्कीम के लिए कितनी राशि जारी की है?

(अ) 635 करोड़ रुपए (ब) 720 करोड़ रुपए

(स) 864 करोड़ रुपए (द) 912 करोड़ रुपए

7. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मुख्यालय कहां स्थित है?

(अ) कोलकाता (ब) मुंबई

(स) हैदराबाद (द) कोची

8. मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप के साथ मिलकर किस संस्थान ने महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप की शुरुआत की है?

(अ) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद

(ब) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर

(स) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता

(द) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर

9. नारी शक्ति पुरस्कर 2019 से....... महिलाओं को सम्मानित किया गया।

(अ) 15 (ब) 21 (स) 30 (द) 35

10. इंडियन ओशन कमीशन की आधिकारिक भाषा कौन-सी है?

(अ) स्पैनिश (ब) फ्रेंच (स) रशियन (द) इंग्लिश

11. जन औषधि केंद्र स्कीम का लाभ देश भर के कितने जिलों
को मिलेगा?

(अ) 620 (ब) 650 (स) 680 (द) 700

12. अम्मान किस देश में स्थित है?

(अ) जॉडर्न (ब) इजराइल (स) ईराक (द) ईरान

13. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन कौन हैं?

(अ) रजनीश कुमार (ब) उर्जित पटेल

(स) आदित्य पूरी (द) ओलक बाजपेयी

14. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ...... देशों में लॉजिस्टिक बेस शुरू करने जा रही है।

(अ) 4 (ब) 8 (स) 12 (द) 14

15. ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी एशिया के ............... अमीर शख्स हैं।

(अ) पहले (ब) दूसरे (स) तीसरे (द) चौथे

16. यस बैंक के संस्थापक कौन हैं?

(अ) वेणुगोपाल धूत (ब) इंद्रा नुई

(स) राणा कपूर (द) चंदा कोचर

17. भागीरथ मिशन की शुरुआत कब की गई थी?

(अ) 1990 (ब) 1994 (स) 1998 (द) 2002

18. सैनेटरी नैपकिन कंपनियों के लिए डिस्पोजल बैग उपलब्ध कराना कब से अनिवार्य किया जा रहा है?

(अ) मई 2020 (ब) दिसंबर 2020

(स) जनवरी 2021 (द) मई 2021

19. यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एंड हॉर्टिकल्चरल साइंसेस कहां स्थित है?

(अ) कर्नाटक (ब) तेलंगाना

(स) हिमाचल प्रदेश (द) गुजरात

20. पहली बार कोरोना वायरस की पहचान कब हुई थी?

(अ) 1960 (ब) 1964

(स) 1963 (द) 1962

उत्तर :1 अ, 2 स, 3 द, 4 द, 5 ब, 6 द, 7 ब, 8 ब, 9 अ,
10 ब,11 द,12 अ,13 अ,14 अ, 15 ब, 16 स,
17 स,18 स,19 अ, 20 अ.

डीएसपी-डी से भी की हाथापाई

खानपुर से पठानकोट की ओर जीप तेज रफ्तार के साथ आई। नाके पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जीप में सवार दोनों लोगों ने रोकने की बजाय पुलिस कर्मियों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की और जीप को भगा ले गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और उन्होंने गुरदासपुर रोड स्थित यूनाइट होटल के पास जीप रोकी। वहां पर जीप की चाबी निकालने पर दोनों युवकों ने डीएसपी-डी से हाथापाई करनी शुरू की और धमकियां दीं। युवकों ने वहां से जीप भगा ली और डिफेंस रोड पर आ गए। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

चेकिंग के दौरान 2 युवकों ने नाका तोड़ भगाई जीप,पीछा कर पकड़ा

जो भी दोषी होगा, कार्रवाई करेंगे

मैं बिना जांच किए कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। पुलिस जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-कर्मजीत सिंह, प्रभारी थाना सनौर।

पूर्व प्रधान दर्शन िसंह बोले-सारा हिसाब दे दिया था...

नई कमेटी के कैशियर अमरजीत िसंह ने पुरानी कमेटी के सदस्य पर आरोप लगाते हुए कहा िक अचानक बात करते हुए पुरानी कमेटी के प्रधान दर्शन िसंह ने उन पर हमला कर िदया और बुरी तरह से पीटा। दर्शन सिंह ने कहा कि खुद अमरजीत िसंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समाने रखी हुई तलवार को उठाकर लहराते रहे थे उन्हें खुद जोट लगी थी। पूर्व प्रधान दर्शन िसंह ने बताया कि उन्होंने सारा हिसाब दे दिया था। जान-बूझकर बदनाम किया जा रहा है। आज भी नई कमेटी के सदस्यों ने उनसेे हाथापाई की। झगड़े की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। गुरुद्वारे में काफी संख्या में संगत भी मौजूद थी।

भास्कर न्यूज | पटियाला/सनौर

सनाैर के गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में शनिवार को संक्रांति के मौके पर चल रहे गुरबाणी के पाठ में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों व पुरानी कमेटी के सदस्यों में गोलक के हिसाब-किताब को लेकर तलवारें चल गईं। सदस्यों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में गुरु साहिब के आगे रखे शस्त्र उठाकर न सिर्फ एक दूसरे पर हमला किया, बल्कि गुरुघर में गाली-गलौज की। हमले में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। झगड़ा गुरुघर की गोलक में आए संगत के डेढ़ करोड़ रुपए को लेकर हुआ है। कुछ समय पहले गुरुद्वारे में श्रद्धालु ने 2 तोले का सोने का छतर चढ़ाया। उस समय की प्रबंधक कमेटी ने प्रस्ताव पास कर छतर को बेच 1 करोड़ 50 लाख रुपए ले गुरुघर पर लगाने का फैसला किया। इसके बाद कमेटी बदल गई। नई कमेटी का आरोप है कि पुरानी कमेटी के सदस्य इस डेढ़ करोड़ रुपए का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रहे हैं।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

बरामद की गई फेंकी गई हेरोइन व असलहा।

अमृतसर, रविवार, 15 मार्च, 2020|

3

पंजाब**

पठानकोट आते वक्त खड्डी पुल पर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की

कैशियर तलवार को उठाते हुए और कमेटी सदस्य एक दूसरे के साथ िववाद करते हुए।

राजा मोहतम चेक पोस्ट पर बीएसएफ की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों को गांव जट्ट वाली से गिरफ्तार किया है।

8 लाख के 395 बोरी चावल व 5 लाख कैश बरामद




भास्कर प्रश्न बैंक - 117
खबरें और भी हैं...