पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अमृतसर. शहर के स्वामी विवेकानंद नशा एवं पुनर्वास केंद्र को कोरोना संदिग्धों के लिए आइसोलेशन वॉर्ड में तब्दील किया गया। इसके लिए टेंट हाउस से 100 गद्दे और तकिये मंगवाए गए थे। जैसे ही टेंट हाउस वाले को पता चला कि उसके टेंट हाउस का सामान कोरोना पीड़ितों के उपयोग के लिए मंगाया गया है, उसने पूरा सामान वापस मंगा लिया।
टेंट हाउस की तरफ से सामान वापस मंगाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए है। वहीं, टेंट हाउस संचालक राजेश गुप्ता का कहना है- "मुझे यह बताया गया था कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से डॉक्टर आ रहे है और यहां रहेंगे। उन्हीं के लिए गद्दे मंगाए गए हैं। जब यह पता चला कि कोरोनावायरस से संदिग्ध मरीजों के लिए यह मंगाए गए हैं तो एक जागरूक नागरिक होने के कारण इसे वापस मंगा लिया। यह सामान कई लोग यूज करते हैं, ऐसे में इनसे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।"
शहर में तीन जगह के आइसोलेशन वार्ड पर 500 बेड
स्वास्थ्य विभाग ने गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को शिफ्ट करने का फैसला किया है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद नशा एवं पुनर्वास केंद्र, अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ढाब खटीकां, अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर नारायणगढ़ छेहर्टा में नए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। तीनों आइसोलेशन वार्ड में करीब 500 बेड लगाए गए है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.