पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अटल साहिब गुरुद्वारे के सरोवर में डूबने से युवक की मौत, एम्बुलेंस में ड्राइवर न होने के कारण अस्पताल पहुंचाने में हुई देर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर।
  • पूर्णिमा पर स्नान करने काफी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा अटल साहिब पहुंचे हुए थे
  • गुरुद्वारा कमेटी की एम्बुलेंस में कोई ड्राइवर न होने के कारण युवक को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई

अमृतसर. अटल साहिब गुरुद्वारे के सरोवर में डूबने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई है। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। यहां पूर्णिमा पर स्नान करने काफी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा अटल साहिब पहुंचे हुए थे। इस दौरान अचानक एक युवक सरोवर में डूब गया।
सेवादारों द्वारा शोर मचाने के बाद दमकल कर्मियों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू की। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े 11 बजे उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

बताया जाता है कि गुरुद्वारा कमेटी की एम्बुलेंस में कोई ड्राइवर न होने के कारण युवक को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई। इसके बाद उसे दमकल गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

खबरें और भी हैं...