नौशहरा मझा सिंह के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ किया केस दर्ज भास्कर संवाददाता | बटाला नौशहरा मझा सिंह के नजदीक तेज रफ्तार...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:05 AM IST
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
भास्कर संवाददाता | बटाला
नौशहरा मझा सिंह के नजदीक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थाना सेखवां के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कश्मीरा मसीह वासी दियालगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसका पिता अमरजीत सिंह अपने साइकिल पर गांव खुंडा से अपने गांव दियालगढ़ आ रहा था। रास्ते में नौशहरा मझा सिंह के पास एक मोटरसाइकिल (पीबी02सीटी4806) जिसे अज्ञात व्यक्ति चला रहा था, उसने बिना हॉर्न तेज रफ्तार अपने मोटरसाइकिल से उसके पिता के साइकिल में टक्कर मार दी, जिस कारण वह जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.भास्कर संवाददाता | बटाला
नौशहरा मझा सिंह के नजदीक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थाना सेखवां के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कश्मीरा मसीह वासी दियालगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसका पिता अमरजीत सिंह अपने साइकिल पर गांव खुंडा से अपने गांव दियालगढ़ आ रहा था। रास्ते में नौशहरा मझा सिंह के पास एक मोटरसाइकिल (पीबी02सीटी4806) जिसे अज्ञात व्यक्ति चला रहा था, उसने बिना हॉर्न तेज रफ्तार अपने मोटरसाइकिल से उसके पिता के साइकिल में टक्कर मार दी, जिस कारण वह जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Batala News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: नौशहरा मझा सिंह के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)