विभिन्न हादसों में 13 लोग घायल संस्था सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया
बठिंडा| अलग-अलग हादसों में घायल 13 लोगों को सहारा जनसेवा ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। माल रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक डिवाईडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही सहारा जनसेवा वर्कर संदीप गिल मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार साहिल कुमार और अश्वनी कुमार वासी संतपुरा रोड को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बीड़ तालाब के नजदीक चिड़िया घर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार 4 लोग घायल हो गए। घायल सुरजीत सिंह, माया देवी वासी बीड़ तलाब बस्ती नंबर 2, चरनजीत कौर व राजपाल वासी बीड़ तालाब बस्ती नंबर 3 को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मलोट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलट मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर सहारा वर्करों ने मौके पर पहुंचकर घायल मोटरसाइकिल सवार सुखदीप सिंह और हरप्रीत सिंह वासी लाल बस्ती को अस्पताल पहुंचाया। मुल्तानिया पुल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की शिनाख्त लाल चंद वासी पक्का धोबियाना के तौर पर हुई। बीड़ बहमन नहर पुल के पास कार की टक्कर से बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई, जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, तेज रफ्तार बाइक सवार के पीछे बैठे एक युवक का पैर अचानक बाइक के चक्के में फंस गया। जिस कारण वह घायल हो गया। संस्था ने अस्पताल पहुंचाया।