पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हादसों में 2 लोगों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। नथाना पुलिस को शिकायत देकर गांव लहरा मोहब्बत के रहने वाले विशाल कुमार ने बताया कि 6 मार्च को उसकी मां बिमला देवी बठिंडा में रहते उसके भाई अश्वनी कुमार को मिलकर वापस आ रही थी। लहरा मोहब्बत के पास सड़क पार करने लगी, तो तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसकी मां की मौत हो गई। नथाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी रामपुरा पुलिस को भी शिकायत देकर गांव हरनाम सिंह वाला के रहने वाले सीरा सिंह ने बताया कि बीती छह मार्च को उसका बेटा मनप्रीत सिंह व भांजा गौहर सिंह पैदल आ रहे थे। रामपुरा के नकई चौक के पास सड़क क्रास करने लगे, तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके 22 वर्षीय बेटे मनप्रीत सिंह को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। इसी तरह थाना कोटफत्ता पुलिस के पास शिकायत देकर गांव गहरीभागी के रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि चार मार्च को वह अपने मोटरसाइकिल पर गहरी भागी से बठिंडा जा रहा था। अकाल यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो की बस चलाने वाले गांव फूल्लो मिट्ठी के रहने वाले लवप्रीत सिंह ने अचानक बस मोड़ दी, जिसके कारण वह घायल हो गया।
खबरें और भी हैं...