200 मी. दौड़ में अजय ने जीता गोल्ड मेडल
पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा की 8वीं एनुअल एथलेटिक्स मीट की शुक्रवार को शानदार शुरुआत हुई। विशेष मेहमान हलका बठिंडा देहाती इंचार्ज हरविंदर सिंह लाडी व डीएसपी सिटी अशवंत सिंह धालीवाल ने स्पोर्ट्स फ्लैग लहराया प्रिंसिपल रविंदर सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के मुखी प्रो. सतनाम सिंह ने सालाना रिपोर्ट पेश की। विभिन्न क्षेत्रों में पोजिशन पाने वाले विद्यार्थियों को इनाम बांटे गए। एनसीसी कैडेट्स ने घुड़सवारी के रोमांचक करतब दिखाए। शुरुआत में कराए 200 मीटर रेस के मुकाबले में बीएससी फाइनल के अजय शर्मा ने पहले स्थान पर रहे। वहीं 400मीटर में कशमीर सिंह, 100 मीटर में कुलदीप काैर, लॉन्ग जंप में अमनदीप काैर, शाट पुट में कुलबीर सिंह ने पहला स्थान पाया वहीं बीए फाइनल का लखबीर शाट पुट में प्रथम रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रीतपाल गोयल, हरमेल सिंह ढिल्लों, गुरभगत सिंह, एसबीआई बैंक मेनेजर रवि राय, यूनियन बैंक के मैनेजर विशाल बिश्नोई ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन प्रो. सुमित गर्ग व प्रो. नीतू अरोड़ा ने किया जबकि व्यवस्था प्रबंधन कर रहे कॉमर्स डिपार्टमेंट के प्रो. संदीप ने आभार जताया।
एथलेटिक्स मीट के विजेताओं को सम्मानित करते हुए विशेष मेहमान।
**