बठिंडा| सिविल अस्पताल में शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जिस कारण मरीजों व अस्पताल स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 8 से 11 बजे तक सिविल अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। वार्ड में दाखिल मरीज के साथ आए परिजन रंजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, विक्कर सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे ही अचानक बिजली की सप्लाई बंद हो गई। जिस कारण वार्ड में लगे पंखे, कूलर व लाइट बंद हो गए। सबसे अधिक परेशानी स्पेशल वार्ड में दाखिल मरीजों को हुई। एसएमओ डॉ. सतीश गोयल ने कहा कि सप्लाई हॉटलाइन से जुड़ी हुई है अचानक तार शाॅर्ट होने के कारण दिक्कत आई थी और फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।