पति को फंसाने के लिए 3 साल की बेटी को मां ने ही मार डाला
मानसा रोड पर स्थित राहुल नर्सरी में 3 साल की बच्ची को गला घोंटकर मारने के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। इस घटना में मां ने ही अपनी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह हत्या उसने अपने पति को आपराधिक प्रकरण में फंसाने के इरादे से की। सिविल लाइंस पुलिस ने मासूम बच्ची की हत्या के मामले में उसकी मां राज कुमारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राज कुमारी के खिलाफ उसके पति के बयानों पर ही केस दर्ज किया है। बता दें कि शुक्रवार को राहुल नर्सरी में तीन साल की प्रिया की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी मां भी वहीं पर पुलिस के सामने रोने का ड्रामा करती दिखी लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई।
टूटी चूड़ियाें व खरोंच के निशानों ने खोला राज कुमारी का राज
माॅडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि राज कुमारी की शादी उसके देवर देव सत्य के बड़े भाई भजन लाल के साथ हुई थी। इनके घर बेटे रोहित ने जन्म लिया। 12 साल पहले भजन लाल की मौत के बाद परिवार की सहमति से देव सत्य के साथ राज कुमारी की शादी करवा दी गई। इसके बाद एक बेटी नेहा (8) को जन्म दिया, उसके बाद छह वर्षीय बेटे राहुल और सबसे छोटी बेटी प्रिया (3) को जन्म दिया। करीब एक साल पहले देव सत्य और राजकुमारी में झगड़ा हो गया। इसके बाद वह चारों बच्चों के साथ राहुल नर्सरी में रहने लगी। इस दौरान उसके प्रेम संबंध सतनाम सिंह नामक व्यक्ति से बन गए। देव सत्य ने इसके बारे में अपने रिश्तेदारों को भी बता दिया था। राज कुमारी ने उसके और सतनाम सिंह के बीच रोडा बन रहे देव सत्य को फंसाने के लिए एक योजना के तहत अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी और ड्रामा रच दिया कि ये हत्या देव सत्य ने की।
देव सत्य ने बताया कि जब राज कुमारी तीन साल की बेटी प्रिया का गला घोंट रही थी तो प्रिया ने अपना बचाव करने के लिए विरोध किया और इसी खींचातानी में राज कुमारी के हाथों की चूड़ियां टूट कर चारपाई में गिर पड़ी। वहीं राज कुमारी के चेहरे व शरीर पर बच्ची के खरोंचने के निशान थे। पुलिस ने चेहरे पर पड़े निशान और टूटी चूड़ियाें को लेकर पूछताछ की तो पहले वो कहानी बनाने लगी लेकिन सख्ती की तो वो टूट गई। देव सत्य ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार को जब वह अपने बच्चों से मिलने के लिए नर्सरी पहुंचा तो देखा कि राज कुमारी उसकी तीन साल की बेटी प्रिया का गला घोंट रही थी, जब उसने शोर मचाया, तो राज कुमारी तुरंत कमरे से बाहर आ गई। राज कुमारी ने उसे फंसाने के लिए अपने रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर बुला लिया और बाकी बच्चों को सिखा दिया कि कोई पूछे तो कह देना कि प्रिया की हत्या उसके पापा ने की है।
प्रेम संबंधों में रोडा बन रहे पति को रास्ते से हटाना चाहती थी प|ी
बेटी प्रिया के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाते हुए पिता देव सत्या।