भारत ने रिहा किए 8 पाकिस्तानी, वाघा बॉर्डर के रास्ते गए
अमृतसर | भारत ने शनिवार को 8 पाकिस्तानियों को रिहा कर दिया। वे अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान लौट गए। इसमें से 5 राजस्थान, 1 जम्मू-कश्मीर और 2 देश के दूसरे हिस्सों की जेलों में कैद थे। इसमें बॉर्डर क्रास, वीजा खत्म होने के बावजूद रह गए लोग शामिल हैं। इन कैदियों को जिला प्रशासन की मदद से बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के हवाले किया। वतन लौटने वाले पाकिस्तानियों में इरफान उल्ला, निवासी लाहौर, फिरोज अलवारदीन निवासी कसूर, गुलाम अकबर निवासी पुंछ (पीओके), जहूर अहमद निवासी जिला बिहार, जावेद असलम निवासी रहीमपुर, सैयद जावेद इकबाल, मोहम्मद अहमद निवासी सक्कर और अब्दुल राशिद निवासी कसूर के नाम शामिल हैं।