- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda News 8 Students From Government Schools 2 From Bathinda Mansa To Participate In Japan Asia Youth Exchange Program
जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम मेंं भाग लेंगे सरकारी स्कूलों के 8 विद्यार्थी, 2 बठिंडा-मानसा के
विज्ञान में होने वाली आधुनिक खोज की जानकारी हासिल करने के लिए जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान में पंजाब का इस बार प्रतिनिधत्व करने वाले आठ विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों से संबंधित है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में 35 देश अपने प्रतिभावान विद्यार्थियों को जापान में वैज्ञानिक क्षेत्र में हो रही आधुनिक खोज से जानकार करवाने के लिए भेजते हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग ले रहे भारत के 50 विद्यार्थियों में बड़ी तादाद में पंजाब के आम घरों के विद्यार्थी हैं। जिन्होंने पहले मैट्रिक की साइंस परीक्षा के दौरान 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने परिजनों ओर अध्यापकों का नाम रोशन करेंगे। सरकारी स्कूलों के इन प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रदेश शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार विशेष रूप मेंं सम्मन कर चुके हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से विशेष सम्मान किया जाएगा
शिक्षा विभाग के मीडिया कोआर्डिनेटर हरदीप सिद्धू और राजेश बुढलाडा ने बताया कि जापान जा रहे इन विद्यार्थियों का शिक्षा विभाग की ओर से विशेष सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों की अगुवाई जापान में साइंस अध्यापक जसवीर सिंह व डीएम साइंस सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल उकसी लुधियाना करेंगे।
बरखा कंडी क्षेत्र के जिला होशियारपुर के छोटे गांव लब्बर की नर्सरी में काम करते मजदूर मदन लाल की बेटी हैं। जिसने जापान के लिए जहाज चढ़ना है। दसवीं की परीक्षा में 97.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी काबलियत दिखा चुकी हैं। सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल कमाही देवी के प्रिंसिपल राजेश सिंह व समूह स्टाफ को अपने विद्यार्थी पर गर्व हैं।
बाबर सिंह बठिंडा जिले के गांव बुर्ज मानसा के साधारण किसान गुरजंट सिंह का बेटा है। जो सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मौड़ कलां का विद्यार्थी है। जिसने िहंदी, गणित और साइंस जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। बाबर की मेहनत से प्रिंसिपल सिकंदर सिंह, दर्शन सिंह ढिल्लों, जसवीर कौर व अमिल खिल्लन काफी खुश हैं।
नेवी मित्तल मानसा जिले के गांव तालबवाला के साधारण दुकानदार की बेटी हैं। जिसने दसवीं की परीक्षा में से 97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल शहीद जगसीर सिंह सरकारी सेकंडरी स्कूल बोहा का नाम ऊंचा किया हैं। प्रिंसिपल पिरमल सिंह तेजा व दीपक गुप्ता का कहना हैं कि इस प्रतिभावान विद्यार्थी से उन्हें बड़ी उम्मीद हैं।
मोहनदीप सिंह वासी खुड्डी खुर्द भी जापान जाएगा। यह बरनाला जिले के कस्बा तपा के सरकारी सेकंडरी स्कूल का छात्र है। इसने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98.62 प्रतिशत अंक लिए हैं। स्कूल के गणित अध्यापक डाॅ. संजीवी कुमार, अंग्रेजी व सामाजिक शिक्षा अध्यापक सुखविंदर सिंह भंडारी ने कहा कि उन्हें अपने विद्यार्थी की प्रतिभा पर नाज हैं।
तमन्ना सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल खरड़ की छात्रा है। जिसने दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में से दसवां व जिले की मेरिट से पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा वह दृष्टि ट्रस्ट द्वारा 50 हजार का नकद इनाम भी जीत चुकी हैं। प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह व कक्षा इंचार्ज मनिशा गोगना अपने विद्यार्थी की प्रतिभा से बहुत खुश हैं।
अर्चना रानी मैथ ओलिंपिक में पहला व हरगोबिंद खुराना स्कॉलरशिप प्राप्त कर अब जापान के लिए रवाना हो रही हैं। वह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल सिविल लाइन पटियाला की छात्रा है। प्रिंसिपल अब डिप्टी डायरेक्टर जरनैल सिंह कालेका का कहना है कि अर्चना रानी छठी कक्षा से उनके स्कूल में शिक्षा ले रही है व दसवीं में 97.02 अंक प्राप्त किए थे।
जसवीन कौर सरकारी कन्या सेकंडरी स्मार्ट स्कूल नेहरू गार्डन जालंधर की विद्यार्थी है। दसवीं की परीक्षा में 97.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 16वां स्थान हासिल किया है। भविष्य में अध्यापक बनकर अपने जैसे प्रतिभावान विद्यार्थी बनाना चाहती हैं। स्कूल प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल बहुत बढिय़ा हैं।
कुशम देवी पटियाला जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल उलाना की गयारहवीं कक्षा की विद्यार्थी भी इनमें शामिल हैं। जिसने पहले 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल के स्टेट अवार्डी अध्यापक संजीव कुमार, अभिषेक जलोटा, डाॅ. विनोद कुमार, हरप्रीत सिंह व प्रिंसिपल सतविंदर कौर अपने विद्यार्थी की इस प्राप्ति से काफी प्रभावित हैं।