पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्सरी में रहने वाले प्रवासी मजदूर की 3 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा |शुक्रवार को मानसा रोड पर स्थित की एक नर्सरी में रहने वाले प्रवासी मजदूर की 3 साल की मासूम बच्ची की लाश बरामद हुई है। बच्ची की हत्या किसने और किस मकसद से की फिलहाल ये रहस्य बना हुआ है। बच्ची के पाेस्टमार्टम के बाद ही हत्या के असल कारणों का पता चल सकेगा। जिस समय वारदात हुई उस समय घर में काेई नहीं था। जब बच्ची की मां नर्सरी में पहुंची और कमरे में जाकर देखा तो पाया कि उसकी बेटी मृत पड़ी थी। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, डीएसपी तथा एसएचओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार को रोजाना की तरह बच्ची नर्सरी में खेल रही थी।
खबरें और भी हैं...