मंडी कलां में हवाई फायरिंग कर हुडदंग मचा रहे युवकों के खिलाफ केस दर्ज
बठिंडा| थाना बालियांवाली के अधीन पड़ते गांव मंडी कलां में सरेआम फायरिंग करने तथा हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिक्रयेाग है कि रविवार को गांव मंडी कलां में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया था जब दिनदहाड़े गोलियां चल गई। पता चला है कि उक्त घटना दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का हिस्सा बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ बालियांवाली एसआई चिमन लाल के मुताबिक पुलिस को मुखबिरी हुई कि गांव मंडी कलां में कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरेआम हुड़दंग मचा रहे हैं। फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। उक्त मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने थाना बालियांवाली में 8/9 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 336,34 आईपीसी तथा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शरू कर दी है। पुलिस ने मौके से चलाए गए कारतूसों के 4-5 खोल भी बरामद किए थे।