पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशेड़ी निकली दुल्हन, ससुराल पहुंचते ही चूड़ा उतार फेंका, बोली-चिट्‌टा चाहिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • फिरोजपुर में नशे की लत का ऐसा पहला मामला
  • सास और ससुर तुरंत उसे नशा छुड़ाओ केंद्र ले गए

फिरोजपुर. पहले ही दिन ससुराल आई दुल्हन ने नशा देने के लिए हंगामा कर दिया। चूड़ा उतारकर फेंका और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। यह देख सास व ससुर डर गए और तुरंत उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में ले गए। वहां इलाज कराने के बाद उन्होंने डॉक्टर से कहा कि लिखकर दें कि ये नशा करती है ताकि अपने बेटे की शादी तुड़वा सकें। यह मामला फिरोजपुर का है। बीते दिनों नशा छुड़ाओ केंद्र में एक दंपती नवविवाहिता को दवाई दिलाने पहुंचा।


डॉक्टर ने बताया कि युवती करीब 2 साल से हेरोइन लेने की आदी है। नशामुक्ति केंद्र में नवविवाहिता को लेकर पहुंचे उसके सास-ससुर ने डाॅक्टरों से कहा कि वह उन्हें लिख दें कि युवती नशे की आदी है ताकि वे रिश्ता तोड़ सकें। हालांकि, डाॅक्टरों ने समझाया कि नशे का इलाज संभव है। इसके बाद परिवार उसके इलाज को तैयार हो गया और दवा लेकर वहां से वापस चले गए।

खबरें और भी हैं...