आम आदमी पार्टी ने करवाया धरना समाप्त
बठिंडा| धोबियाना बस्ती बचाओ एक्शन कमेटी बठिंडा के प्रधान करतार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पुडा व बीडीए द्वारा एक्शन करने के बाद उनके सहयोग के लिए आने तथा उनकी मांगों को समर्थन देते हुए कमेटी का धरना खत्म करवा दिया है। करतार सिंह ने कहा कि 2008 में अकाली दल तथा अब कांग्रेस ने गरीबों को बेघर कर दिया। आप पार्टी के नवदीप जीदा, अमृत अग्रवाल, गुरलाल सिंह, हरमीत चौहान, प्रदीप कालिया, अचला शर्मा, राजिंदर कौर आदि ने उन्हें ढांढस बंधाया व हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।