पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काम की राजनीति के जरिए देश का नवनिर्माण करेगी आप : प्रिं. बुधराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पत्रकारों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के पंजाब चेयरमैन बुधराम।

बठिंडा|आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कोर कमेटी के चेयरमैन प्रिंसिपल बुधराम ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आप द्वारा शुरू की गई देश निर्माण मुहिम को 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। काम की राजनीति को देश के हर घर तक ले जाने के मकसद से 19 फरवरी को शुरू की गई मुहिम पहले 23 मार्च तक थी लेकिन लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए बढ़ाया गया है। अभी तक 65 प्रतिशत लोगों तक पहुंच बनाई जा चुकी है जबकि पंजाब में 5 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस दौरान आम आदमी पार्टी का पोस्टर भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी केजरीवाल के विकास मॉडल को पंजाब के घर-घर तक पहुंचा रही है और साथ ही लोगों को काम की राजनीति से जोड़ा जा रहा है जिसके साथ दिल्ली की तरह पंजाब में आम जनता के सरोकार से जुड़े मसलों पर राजनीति हो सके। इस मौके पर विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, जिला प्रधान नवदीप सिंह जीदा, स्पोक्समैन नील गर्ग, यूथ विंग के प्रधान अमरदीप सिंह राजन, जोन मीडिया इंचार्ज राकेश पुरी, एससी विंग के जिला प्रधान गुरजंट सिंह सीविया, हलका बठिंडा शहरी प्रधान अमृत लाल अग्रवाल आदि हाजिर रहे।
खबरें और भी हैं...