पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला से मारपीट करने का आरोप, 3 पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| गांव भैणी चूहड़ में रंजिश के चलते एक घर में दाखिल होकर महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटों समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। गुरमेल कौर प|ी जीत सिंह वासी भैणी चूहड़ ने मौड़ पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बीती 11 मार्च को आरोपी सिकंदर सिंह, उसका पिता मिट्ठू सिंह तथा बब्बू सिंह वासी भैणी चूहड़ उसके घर में जबरन घुस आए तथा उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। ये देखकर घर में ही मौजूद जब उसकी बेटी ने आरोपियों की मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो सिकंदर सिंह ने उसका मोबाइल छीन लिया। मारपीट की वजह दोनो पक्षों में किसी बात को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा है।
खबरें और भी हैं...