किशोर बांसल को ट्रस्ट में एसई का एडिशनल चार्ज
बठिंडा| नगर निगम बठिंडा के एसई (ओएंडएम) किशोर बांसल को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बठिंडा में एसई का एडिशनल चार्ज दिया गया है। सोमवार को ट्रस्ट में एडिशनल चार्ज संभालते समय उनका स्वागत ट्रस्ट चेयरमैन केके अग्रवाल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया। चेयरमैन केके अग्रवाल ने कहा कि किशोर बांसल बठिंडा के एक्सपर्ट अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने बठिंडा में ईमानदारी व मेहनत के बल पर अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है, इसलिए ट्रस्ट उनकी मदद से अपने सिस्टम को दुरुस्त करेगा। इस मौके पर एसडीओ अंकुर गोयल, जेई मिनल बांसल व जेई विजय कुमार मौजूद थे।