28 साल बाद बठिंडा में 40 मिनट तक ओले गिरे, आज खुलेगा मौसम
जालंधर/लुधियाना | शनिवार सुबह छाए बादलों से बठिंडा, नवांशहर, बलाचौर, गिद्दड़बाहा आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। 28 साल बाद बठिंडा में लगातार 40 मिनट तक ओलावृष्टि से सभी ओर बर्फ की चादर बिछ गई। गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर समेत कई जिलों में बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में फ्रीजिंग पॉइंट की ऊंचाई पांच किमी से घटकर दो किमी होने से बारिश के साथ ओले गिरे हैं। ओला बारी से गेहूं व सब्जियों की फसल को 10-15% नुकसान होने की रिपोर्ट्स है। वहीं, रविवार से मौसम साफ होना शुरू होगा। हालांकि कई जगह बादल छाए रहेंगे।
तस्वीर बठिंडा के रेलवे अस्पताल रोड की है।