पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 मिनट रैकी करने के बाद 3 युवक स्कूटी चुरा भागे, सीसीटीवी कैमरे में कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा सिविल अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई स्कूटी चुराने की घटना की तस्वीर। - Dainik Bhaskar
मोगा सिविल अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई स्कूटी चुराने की घटना की तस्वीर।
  • ड्यूटी खत्म करके नीचे आई नर्स तो नहीं मिली स्कूटी
  • एसएसपी बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

मोगा. शहर के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को स्टाफ नर्स की स्कूटी चुराने का मामला सामने आया। तीन युवक 15 मिनट तक रैकी करते रहे। इसके बाद एक युवक ने पहले लॉक खोला और फिर उनमें से बाकी दो युवक इसे लेकर फरार हो गए। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वहीं स्टाफ नर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

होली के दिन ड्यूटी पर तैनात थीं
कुलविंदर सौखी निवासी पट्टी वाली गली ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर कार्यरत है। मंगलवार को होली वाले दिन सुबह अस्पताल के मेडिकल वार्ड में ड्यूटी थी। वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर पहुंची थी। पुरानी इमरजेंसी के अंदर स्कूटी खड़ी करने के बाद वह मेडिकल वार्ड में चली गई। 
दोपहर 2 बजे डयूटी खत्म होने के बाद वह घर जाने के लिए वार्ड से नीचे आई तो स्कूटी वहां नहीं मिली। उसने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड व साइकल स्टैंड के ठेकेदार से बात की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वह थाना सिटी साउथ में जाकर स्कूटरी चोरी के सबंध में लिखित शिकायत दी। 


पुलिस द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैंमरों की फुटेज चैक करने के बाद पता चला है कि चोरों तीन युवक हैं। काली कमीज पहने एक युवक पहले रैकी करता है और मौका मिलते ही स्कूटी का लॉक खोल देता है। इसके बाद चोर के दो और साथी आते हैं और स्कूटी स्टार्ट करते हैं। इसके बाद तीनों उस पर बैठकर फरार हो जाते हैं। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अगर इस मामले में किसी पुलिस की लापरवाही सामने आएगी। उस पर भी कारवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...