पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तलाक के बाद डिप्रेशन में चल रही महिला ने लगाया फंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगुअाना बस्ती में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर लिया। महिला की पहचान परमजीत कौर पुत्री प्रीतम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार परमजीत कौर का चार साल पहले पति से तलाक हो गया था तब से वह डिप्रेशन में थी। वर्धमान पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि सगंुआना बस्ती गली नंबर 5 मंे स्थित एक घर में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा के वर्कर जग्गा सिंह व गौतम गोयल माैके पर पहुंचे। संस्था के पहुंचने से पहले ही लाश को नीचे उतारा जा चुका था और मौके पर वर्धमान पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने चुन्नी लोहे की रलिंग के साथ बांध कर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार परमजीत कौर का चार साल पहले पति से तलाक हो गया था तब से वह अपने दो बच्चों के साथ संगुआना बस्ती में रह रही थी। वर्धमान पुलिस चौकी के इंचार्ज गणेश्वर शर्मा ने बताया कि तलाक के बाद से परमजीत कौर डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस के धारा 174 की कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...