पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयर वारियर्स ने पूरा किया ट्रैकिंग एक्सपिडिशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एयरफोर्स स्टेशन भिसीयाना के एयर वारियर्स ने एडवेंचर व चैलेंजिंग टास्क की थीम पर हिमाचल प्रदेश में 2 मार्च से 8 मार्च तक ट्रैकिंग एक्सपिडिशन पूरा किया। एयरफोर्स स्टेशन भिसीयाना द्वारा आयोजित इस ट्रैकिंग एक्सपिडिशन में मनाली से
लोमा-दुग खेमरी टिब्बा तक आयोजित इस एडवेंचर्स एक्सपिडिशन में नौ एयर वारियर्स शामिल हुए जिनकी कमान विंग कमांडर एस. सैनी को सौंपी गई। एयर-वारियर्स को एयर कमोडोर जीएस चौहान, एयर आफिसर कमांडिंग, भिसीयाना ने शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखा इस यात्रा के लिए रवाना किया। टीम ने 3 मार्च को मनाली से सुबह 7 बजे ट्रैकिंग एक्सपिडिशन शुरू कर ऊंची पहाड़ियों से गुजरते हुए देवदार व पाइन के घने जंगलों से होते हुए 11 बजे लोमूदुग पहुंचे। इसके बाद टीम ने 5 मार्च को वापसी की शुरूआत कर हिमालय के सुनहरी वादियों में हरे-भरे जंगलों व एल्पाइन फूलों से अटी पहाड़ियों से होते हुए खपरी टिब्बा पहुंचे तथा 8 मार्च को यह ट्रैकिंग एक्सपिडिशन टीम ने पूरा किया। एयर कमोडोर जीएस चौहान, एओसी ने टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एयर वॉरियर्स के मध्य यह यात्रा गर्व, आपसी सहचार व सहयोग की भावना पैदा करेगा।

बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन भिसीयाना की टीम हिमाचल में ट्रैकिंग एक्सपीडिशन करते हुए।
खबरें और भी हैं...