अरोड़ा महासभा का वैवाहिक मिलान कार्यक्रम आज
अरोड़ा महासभा चेरिटेबल सोसायटी की ओर से रविवार सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक अरोड़ा बिरादरी के लिए वैवाहिक रिश्तों के लिए मिलान सेवा का कार्यक्रम गीता भवन किला रोड पर रखा गया है। सभा प्रधान मनोहर लाल अरोड़ा ने अरोड़ा बिरादरी से अपील करते हुए कहा है कि यह सेवा अरोड़ा महासभा की तरफ से निशुल्क की जा रही है। उन्होने कहा कि अरोड़ा बिरादरी इस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकती है।